केला और घी का सेवन शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यह आयुर्वेदिक रूप से भी लाभकारी माना गया है। तो आइए जानते हैं केला और घी एक साथ खाने से क्या-क्या फायदे होते हैं।
पेट के लिए वरदान
केले में मौजूद फाइबर और घी की चिकनाई पाचन को सुधारती है। यह गैस, कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत देता है और पेट को अंदर से स्वस्थ बनाता है।
वजन बढ़ाने में सहायक
अगर आप दुबले-पतले हैं तो केला और घी का कॉम्बिनेशन फायदेमंद है। इसमें मौजूद प्रोटीन और एनर्जी तेजी से वजन बढ़ाने और मसल्स मजबूत करने में मदद करते हैं।
स्किन को बनाएं चमकदार
केला और घी त्वचा को भीतर से पोषण देता है। इससे स्किन में निखार आता है, त्वचा चमकदार बनती है और नेचुरल ग्लो भी नजर आता है।
पित्त को शांत करता है
आयुर्वेद के अनुसार, पित्त का असंतुलन कई समस्याओं की जड़ है। केला और घी का सेवन पित्त को शांत करता है और शरीर में संतुलन बनाए रखता है।
पुरुषों के लिए भी लाभकारी
केला और घी वीर्य की गुणवत्ता और शुक्राणुओं की संख्या को बेहतर बनाते हैं। यह वीर्यदोष को दूर कर पुरुषों की प्रजनन क्षमता को मजबूत करता है।
अन्य फायदे
केला और घी मेटाबॉलिज्म सुधारते हैं, कमजोरी दूर करते हैं और थकान को कम करते हैं। यह शरीर को ऊर्जा से भर देते हैं और इम्यूनिटी बढ़ाते हैं।
कब और कैसे खाएं?
सुबह खाली पेट 2 पके केले और 2 चम्मच देसी घी मिलाकर खाएं। आप चाहें तो शाम को भी ले सकते हैं।
अगर आपको डाइजेशन में दिक्कत है या कोई पुरानी बीमारी है, तो डॉक्टर से सलाह लेकर ही केला और घी का सेवन करें। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com