आंवले का अचार, जूस, मुरब्बे का सेवन तो सभी ने किया होगा। यह विटामिन सी, आयरन, पोटैशियम, कैल्शियम और एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। आज इस लेख में विस्तार से जानें आंवले की चटनी खाने के फायदे-
पाचन सुधारे
अगर आपको पाचन से जुड़ी दिक्कतें रहती हैं, तो आपको आंवले की चटनी का सेवन करना चाहिए। इसमें मौजूद फाइबर कब्ज और अपच से निजात दिलाते हैं।
वेट लॉस करे
अपना बढ़ा हुआ वजन कम करने के लिए आंवले की चटनी को डाइट में एड करें। इसके फाइबर के गुण बॉडी फैट घटाते हैं।
इम्यूनिटी बढ़ाएं
शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ाने के लिए आंवले की चटनी खाना फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन सी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो इम्यूनिटी बढ़ाते हैं।
डायबिटीज में
आंवले की चटनी खाना डायबिटीज पेशेंट के लिए गुणकारी हो सकता है। यह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखने में मदद करती है।
टॉक्सिंस निकाले
शरीर में जमा सभी विषाक्त पदार्थों को बाहर करने के लिए आंवले की चटनी खाएं। इसके एंटी-ऑक्सीडेंट गुण टॉक्सिंस बाहर करते हैं।
ब्लड प्रेशर कंट्रोल करे
ब्लड प्रेशर के पेशेंट्स को आंवले की चटनी खानी चाहिए। यह ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में फायदेमंद होती है।
आंवले की चटनी खाने से ये सभी लाभ मिलते हैं। सेहत से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com