आंवला स्वाद और औढधीय गुणों से भरपूर होता है। आप इसका सेवन सीधे तौर पर, चटनी के रूप में, आचार या मुरब्बे के रूप में करते हैं। इसे कैंडी बनाकर भी खाया जा सकता है। लेख में जानें फायदे-
बालों को स्वस्थ रखे
आजकल बालों से जुड़ी दिक्कतें होना बेहद आम है। इनसे छुटकारा दिलाने में आंवला कैंडी फायदेमंद हो सकती है। यह विटामिन सी और एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होती है।
टॉक्सिंस निकाले
शरीर में जमा विषाक्त पदार्थों को बाहर करने के लिए खाली पेट आंवला कैंडी का सेवन करें। यह विटामिन सी से भरपूर होता है।
मजबूत हड्डियां
आंवला कैंडी का सेवन खाली पेट करने से बोन हेल्थ भी बेहतर होती है। दरअसल, इसमें मौजूद कैल्शियम हड्डियों और आपके दांतों को मजबूती देतै हौ।
इम्यूनिटी बढ़ाए
कमजोर इम्यूनिटी के कारण आप जल्दी-जल्दी बिमार पड़ते हैं। ऐसे में इम्यूनिटी को मजबूती देने के लिए विटामिन सी के गुणों वाली आंवला कैंडी खाएं।
पेट के लिए
पेट से जुड़ी कई दिक्कतों को दूर करने के लिए आपको रोजाना खाली पेट आंवला कैंडी का सेवन करना चाहिए। यह कब्ज व अपच की दिक्कत को दूर करती है।
हेल्दी स्किन
त्वचा को स्वस्थ रखने में भी आंवला कैंडी का सेवन फायदेमंद होता है। इसके विटामिन सी के गुण त्वचा को दाग-धब्बों से बचाते हैं।
खाली पेट आंवला कैंडी खाने से ये सभी फायदे मिलते हैं। सेहत से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com