गर्मियों में रोजाना 1 कटोरी मखाना रायता खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह शरीर को ठंडक देने के साथ हाइड्रेट रखता है। इसमें कैल्शियम, प्रोटीन, फॉस्फोरस और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।
एक्सपर्ट से जानें
आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा के अनुसार मखाना रायता पचने में आसान होता है और कई बीमारियों से भी बचाता है। तो आइए उनसे जानते हैं इसे खाने से होने वाले फायदों के बारे में।
हड्डियों को बनाए मजबूत
मखाने में मौजूद कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाता है। मखाना रायता गठिया और हड्डी दर्द जैसी समस्याओं से राहत देने में मदद करता है। दोपहर में इसका सेवन लाभदायक होता है।
प्रेग्नेंसी में उपयोगी
गर्भवती महिलाओं के लिए मखाना रायता फायदेमंद होता है। यह कमजोरी और थकान को दूर करता है, साथ ही मां और शिशु दोनों को जरूरी पोषण प्रदान करता है।
ब्लड शुगर कंट्रोल में रखे
मखाना रायता का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिससे यह डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद बन जाता है। इससे ब्लड शुगर लेवल संतुलित रहता है।
दिल के लिए फायदेमंद
मखाना रायता में एंटी-ऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं जो हार्ट हेल्थ के लिए अच्छे हैं। यह कोलेस्ट्रोल कम करता है और हाई ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल में रखता है।
बेहतर पाचन के लिए लाभकारी
मखाना रायता पाचन तंत्र को मजबूत करता है। यह गैस, अपच और कब्ज जैसी समस्याओं को दूर रखने में मदद करता है। इसे रोजाना डाइट में शामिल करें।
मखाना रायता कैसे बनाएं?
दही में भुना हुआ मखाना डालें। फिर उसमें काली मिर्च, नमक, धनिया, पुदीना और टमाटर मिलाएं।
गर्मियों में रोज 1 कटोरी मखाना रायता खाने से ये फायदे मिलते हैं। इसे आप भी अपने डाइट में शामिल करें। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com