बारिश के मौसम में कई प्रकार की बीमारियां होने का भी जोखिम रहता है। ऐसे में आप सूप पी सकते हैं।
इस स्टोरी में नमामी लाइफ में न्यूट्रीशनिस्ट डॉक्टर शैली तोमर से विस्तार से जानें मानसून में सूप पीने के फायदे-
पानी की कमी से बचाए
शरीर में होने वाली पानी की कमी को दूर करने के लिए आप मानसून में सूप पी सकते हैं। यह बॉडी को हाइड्रेट रखता है।
वेट मैनेज करे
सूप में फाइबर के गुण अच्छी मात्रा में होते हैं, जो वेट कंट्रोल रखने में आपकी मदद करते हैं। 1 कटोरी सूप का सेवन करने से 5-10 ग्राम फाइबर मिल सकता है।
इम्यूनिटी बढ़ाए
शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ाने के लिए आप वेजिटेबल सूप पी सकते हैं। यह जिंक, फॉसफोरस, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम और सिलेनियम के गुण होते हैं।
हेल्दी स्किन के लिए
त्वचा से जुड़े रोगों को दूर रखने के लिए आप बारिश के मौसम सूप पी सकते हैं। इसमें मौजूद फाइबर सभी टॉक्सिंस को बाहर कर देता है। जिससे स्किन हेल्दी रहती है।
टॉक्सिंस निकाले
शरीर में जमा सभी विषाक्त पदार्थों को बाहर करने के लिए आप 1 कटोरी सूप पिएं। यह फाइबर से भरपूर होता है, जो पेट अच्छे से साफ करता है।
सर्दी-जुकाम से राहत
सर्दी-जुकाम व मौसमी रोगों से खुद का बचाव करने के लिए सूप पिएं। इसका सेवन करने से गले की खराश व दर्द से भी आराम मिलता है।
मानसून में सूप पीने से शरीर को ये सभी फायदे मिलते हैं। सेहत से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें Onlymyhealth.com