खाली पेट पिएं हर्बल चाय, होंगे अनोखे लाभ

By Shilpy Arya
02 Dec 2024, 19:19 IST

रोज सुबह लोग अक्सर दूध वाली चाय पीना पसंद करते हैं। लेकिन, यह कई तरह से नुकसानदायक हो सकती है। आप इसकी जगह हर्बल चाय का सेवन कर सकते हैं।

इस लेख में डाइटिशियन सुमन (फिट क्लीनिक) से विस्तार से जानें खाली पेट हर्बल चाय पीने के फायदे-

बेहतर नींद के लिए

जिन लोगों को नींद से जुड़ी दिक्कतें रहती हैं, वे लोग खाली पेट या सोने से पहले हर्बल चाय पी सकते हैं। इससे तनाव दूर होती है और बेहतर नींद आती है।

टॉक्सिंस निकाले

शरीर में जमा सभी विषाक्त पदार्थों को बाहर करने के लिए खाली पेट हर्बल चाय का सेवन करें। इससे आपका पेट अच्छे से साफ होता है।

इम्यूनिटी बढ़ाए

शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता को बढ़ावा देने के लिए आपको हर्बल चाय पीनी चाहिए। इसमें मौजूद विटामिन सी इम्यूनिटी को बढ़ावा देते हैं।

पेट के लिए

पाचन से जुड़ी कई दिक्कतों से छुटकारा पाने के लिए खाली पेट हर्बल चाय का सेवन करें। इसके एंटी-ऑक्सीडेंट गुण कब्ज, अपच जैसी दिक्कतें दूर करते हैं।

वेट लॉस करे

शरीर का बढ़ा हुआ वजन कम करने में हर्बल चाय फायदेमंद हो सकती है। यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देती है।

खाली पेट हर्बल चाय पीने से आपको ये सभी फायदे मिलते हैं। सेहत से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com