हींग और अजवाइन का पानी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर के कई रोगों को ठीक करते हैं। इससे मिलने वाले फायदों के बारे में विस्तार से जानिए लेख में -
एक्सपर्ट की राय
डॉक्टर वी डी त्रिपाठी के अनुसार, 'हींग और अजवाइन में फाइबर, प्रोटीन, विटामिन-सी और विटामिन-ए जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।'
पेट के लिए फायदेमंद
हींग और अजवाइन पेट के लिए फायदेमंद होता है। अजवाइन डाइजेशन सिस्टम को बेहतर करता है। साथ ही, इसे पीने से कब्ज, अपच और गैस की समस्या दूर होती है।
वजन कंट्रोल करे
हींग और अजवाइन का पानी मेटाबॉलिज्म को ठीक करता है। साथ ही, इसे पीने से वजन कंट्रोल में रहता है।
ब्लड शुगर कंट्रोल करे
हींग और अजवाइन का पानी पीने से ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है। ऐसे में डायबिटीज के मरीज इसका सेवन जरूर करे।
शरीर डिटॉक्सिफाई करे
हींग और अजवाइन का पानी शरीर को डिटॉक्सीफाई करता है। साथ ही, इसे पीने से शरीर में जमा विषैले पदार्थ बाहर निकल जाते हैं।
इम्यूनिटी मजबूत करे
हींग और अजवाइन का पानी पीने से इम्यूनिटी मजबूत होती है। इसे पीने से आप लंबे समय तक बीमार नहीं पड़ते हैं।
सावधानियां
अगर आप किसी गंभीर बीमारी के मरीज है, तो इसका पानी पीने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
अजवाइन और हींग का पानी पीने से ये सभी लाभ मिलते हैं। सेहत से जुड़ी तमाम जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com