दूध और दालचीनी दोनों को ही सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। मगर क्या आपने कभी इन दोनों चीजों का साथ मिलाकर सेवन करने के बारे में सोचा है? अगर नहीं, तो आइए इस कॉम्बिनेशन से होने वाले लाभों के बारे में जानते हैं-
पोषक-तत्वों से भरपूर
दूध और दालचीनी दोनों में ही अच्छी मात्रा में पोषक-तत्व पाए जाते हैं। दूध में कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन, मिनरल्स और लैक्टिक एसिड पाया जाता है। वहीं, दालचीनी में एंटीऑक्सीडेंट, कैल्शियम, फाइबर, मैग्नीशियम जैसे न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं। आइए इससे होने वाले लाभों के बारे में जानते हैं-
इम्यूनिटी बूस्ट होती है
दूध में दालचीनी मिलाकर पीने से इम्यून सिस्टम को मजबूत किया जा सकता है।इस कॉम्बिनेशन में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। इसे पीने से आप सर्दी-जुकाम जैसी मौसमी समस्याओं से अपना बचाव कर सकते हैं।
कोलेस्ट्रॉल होगा कंट्रोल
दूध में दालचीनी मिलाकर पीने से कोलेस्ट्रॉल को कम किया जा सकता है। इससे मोटापे को कंट्रोल किया जा सकता है। साथ ही, हार्ट हेल्थ को भी फायदा होता है।
जोड़ों के दर्द से राहत
दूध में दालचीनी मिलाकर पीने से हड्डियां मजबूत होती हैं। दूध कैल्शियम का अच्छा सोर्स होता है। इस कॉम्बिनेशन को पीने से जोड़ों और हड्डियों में दर्द की समस्या से बचा जा सकता है।
नींद अच्छी आती है
अगर आपको रात में नींद नहीं आती है, तो दूध में दालचीनी मिलाकर पी सकते हैं। इससे माइंड रिलैक्स और स्ट्रेस कम होता है। ऐसे में अनिद्रा की समस्या से बचा जा सकता है।
दूध में दालचीनी मिलाकर पी सकते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com