गुड़ में बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं। इनका सेवन करने से स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं। आइए एक्सपर्ट से जानें गुड़ किस समय खाना चाहिए?
एक्सपर्ट की राय
सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर के अनुसार, गुड़ में फास्फोरस, मैग्नीशियम, पोटैशियम, आयरन, जिंक और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं।
कब करें गुड़ का सेवन?
एक्सपर्ट के अनुसार, रात के समय सोने से पहले गर्म दूध के साथ गुड़ का सेवन करना फायदेमंद है। इससे स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं।
हड्डियों के लिए फायदेमंद
गुड़ में मौजूद गुण स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। इसका सेवन करने से हड्डियों और दांतों को मजबूती देने में मदद मिलती है। इससे ओरल हेल्थ भी अच्छी रहती है।
पीरियड्स के लिए फायदेमंद
गुड़ को धनिया के साथ खाने से पीरियड्स, पीसीओडी, पीरियड्स के दर्द, सूजन और ब्लीडिंग से जुड़ी समस्याओं से राहत देने में मदद मिलती है। यह स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है।
बालों के लिए फायदेमंद
गुड़ और हलीम के बीज में आयरन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इनको एक साथ खाने से बालों और स्किन को हेल्दी रखने में मदद मिलती है। यह स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है।
इम्यूनिटी बूस्ट करे
गुड़ में एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-वायरल के गुण पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद मिलती है। साथ ही शरीर का बीमारियों से बचाव करने में मदद मिलती है।
वजन कम करे
गुड़ में बहुत से पोषक तत्व पाए जाते है। इसका सेवन करने से शरीर को डिटॉक्स करने, मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने, वजन कम करने और पाचन को दुरुस्त करने में मदद मिलती है।
गुड़ को रात में गर्म दूध के साथ लेने से स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं। ध्यान रहे इसका सेवन सीमित मात्रा में करें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com