आंवला सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन सी, फाइबर, आयरन और एंटी-ऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो शरीर को कई बीमारियों से बचाते हैं। आइए डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं रोज सुबह गर्म पानी के साथ आंवला पाउडर का सेवन करने से क्या लाभ मिलते हैं।
डायबिटीज में कारगर
अगर आप डायबिटीज से परेशान हैं, तो आंवला पाउडर आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। यह शरीर में शुगर के लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसे सुबह खाली पेट लेने से ब्लड शुगर धीरे-धीरे संतुलित रहता है।
पाचन को बनाए बेहतर
कब्ज और गैस जैसी समस्याओं से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो सुबह खाली पेट आंवला पाउडर जरूर आजमाएं। इसमें फाइबर मौजूद होता है, जो पाचन क्रिया को दुरुस्त करता है और पेट को हल्का बनाए रखता है।
इम्यूनिटी को करे मजबूत
अगर आपको बार-बार सर्दी-जुकाम होता है, तो आंवला आपकी इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करेगा। आंवले में मौजूद विटामिन सी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है, जिससे आप बीमारियों से बचे रहते हैं।
दिल रहेगा सेहतमंद
दिल को स्वस्थ रखने के लिए आंवला पाउडर बहुत फायदेमंद माना जाता है। यह शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है। सुबह खाली पेट इसे लेने से हार्ट हेल्थ अच्छी रहती है।
आंखों की रोशनी बढ़ाए
अगर आपको आंखों से जुड़ी समस्याएं हैं, तो आंवला पाउडर आपकी मदद कर सकता है। इसमें विटामिन-ए मौजूद होता है, जो आंखों की रोशनी बढ़ाने में मददगार होता है।
बालों को बनाए मजबूत और घना
झड़ते और कमजोर होते बालों से परेशान हैं? तो आंवला पाउडर आपके लिए रामबाण उपाय साबित हो सकता है। इसे रोजाना लेने से बाल जड़ से मजबूत होते हैं और उनकी चमक भी बनी रहती है।
त्वचा को बनाए चमकदार
अगर आप बेदाग और ग्लोइंग स्किन चाहते हैं, तो आंवला पाउडर आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। यह त्वचा से टॉक्सिन्स निकालता है और नैचुरल ग्लो लाने में मदद करता है।
सुबह खाली पेट आंवला पाउडर लेने का सही तरीका यह है कि एक चम्मच आंवला पाउडर को गुनगुने पानी के साथ पिया जाए। आप चाहें तो इसे हल्के गुनगुने पानी में मिलाकर भी पी सकते हैं। रोजाना इसका सेवन करने से आपको कई स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com