बॉलीवुड एक्टर आर. माधवन अपनी सुबह की शुरुआत में कांजी खाना बेहद पंसद करते हैं। यह देसी ब्रेकफास्ट सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है।
आर. माधवन का फेवरेट
ब्रेकफास्ट कांजी दही और तड़के के साथ बनाई जाती है, जिसमें सरसों, करी पत्ता, जीरा, हींग, हरी मिर्च, प्याज और नमक मिलाया जाता है।
कांजी राइस
यह देसी ब्रेकफास्ट ना सिर्फ पेट भरने वाला है, बल्कि शरीर को ठंडक भी देता है। गर्मियों में खासतौर पर जब कुछ हल्का-फुल्का और शांतिदायक खाने का मन हो, तो ये बढ़िया विकल्प है।
पेट के लिए फायदेमंद
कांजी या पका हुआ चावल रातभर भिगो देने से उसमें प्रीबायोटिक्स बनते हैं, जो पेट के लिए फायदेमंद होते हैं और पाचन को सुधारते है। इससे पेट की समस्याएं काफी हद तक दूर रहती हैं।
गैस और एसिडिटी से राहत
दही इसमें अच्छी मात्रा में प्रोबायोटिक्स लाता है और जब यह कांजी के साथ मिलता है, तो पेट के लिए एकदम रामबाण बन जाता है। इससे कब्ज, गैस और एसिडिटी जैसी चीजों में राहत मिलती है।
मेटाबॉलिज़्म में सुधार
इसमें करी पत्ता, हींग और जीरे का तड़का लगाया जाता है, जो आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर होते हैं और खाने में टेस्ट के साथ-साथ पाचन और मेटाबॉलिज़्म को भी सुधारते हैं।
हेल्दी फूड
आजकल जब सब इंस्टेंट और प्रोसेस्ड चीज़ें खाते हैं। ऐसे में, ये पारंपरिक ब्रेकफास्ट न सिर्फ हेल्दी ऑप्शन है, बल्कि शरीर को अंदर से डिटॉक्स भी करता है।
नींद में सुधार
इसे खाने से नींद में सुधार होता है। साथ ही, यह शरीर को रिलैक्स कर देता है और मानसिक रूप से भी शांत करता है।
कांजी और दही का कॉम्बिनेशन
अगर आप सुबह-सुबह हल्का, पौष्टिक और देसी नाश्ता करना चाहते हैं, तो कांजी और दही का ये कॉम्बिनेशन जरूर ट्राई करें।।
सुबह नाश्ते के तौर पर इसे खाना सेहत के लिए फायदेमंद होगा। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com