गर्मियों में पोषक तत्वों की कमी के कारण शरीर की इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है। इम्यूनिटी कमजोर होने के कारण आप कई बीमारियों का शिकार हो सकते हैं। ऐसे में इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए आप कुछ पोषक तत्वों से भरपूर का फूड्स का सेवन कर सकते हैं। विस्तार से जानिए लेख में -
विटामिन -सी
इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए विटामिन-सी जरूरी होता है। विटामिन-सी इम्यूनिटी बढ़ाने के अलावा संक्रमण से लड़ने में मदद करता है। इसके लिए आप आप नींबू, आंवला, संतरा और पालक खा सकते हैं।
विटामिन-ए
विटामिन-ए इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करता है। साथ ही, यह आंखों के लिए भी फायदेमंद होता है। शरीर में विटामिन-ए की कमी को पूरा करने के लिए आप मछली, मांस, गाजर और शकरकंद खा सकते हैं।
आयरन
आयरन शरीर के लिए जरूरी होता है। यह शरीर की कोशिकाओं में ऑक्सीजन पहुंचाने में मदद करता है। साथ ही, इससे इम्यूनिटी मजबूत होती है। आयरन के लिए आप फलियां, ब्रोकली और पालक खा सकते हैं।
विटामिन-डी
विटामिन-डी इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करते हैं। साथ ही, यह शरीर में कैल्शियम की कमी को भी दूर करता है। इसके लिए आप सैल्मन, संतरे का रस और अनाज खा सकते हैं।
विटामिन-ई
विटामिन-ई त्वचा को हेल्दी रखने के साथ ही इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद करता है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट गुण इम्यूनिटी को मजबूत करते हैं।
जिंक
जिंक इम्यूनिटी को मजबूत करता है। शरीर में जिंक की कमी को पूरा करने के लिए कद्दू के बीज, बीन और चने खा सकते हैं।
इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए ये सभी चीजों का सेवन कर सकते हैं। सेहत से जुड़ी तमाम जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com