तेज गर्मी और वायरल इन्फेक्शन के मौसम में इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग होना बहुत जरूरी है। सही फल खाने से शरीर को जरूरी विटामिन और एंटी-ऑक्सीडेंट मिलते हैं जो रोगों से बचाव में मदद करते हैं।
न्यूट्रिशनिस्ट से जानें
आइए न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी से जानते हैं 6 खास फलों के बारे में जो गर्मियों में न सिर्फ ठंडक देते हैं, बल्कि शरीर की इम्यूनिटी भी मजबूत करते हैं।
मौसमी
मौसमी विटामिन C से भरपूर होता है जो इम्यूनिटी को मजबूत करता है। गर्मियों में इसका जूस शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।
तरबूज
तरबूज विटामिन A और C से भरपूर होता है। यह शरीर को हाइड्रेट करता है और फाइबर, लाइकोपीन जैसे तत्व इम्यूनिटी को नैचुरली बूस्ट करते हैं।
खरबूजा
खरबूजा लो कैलोरी वाला, पानी से भरपूर और पोषक तत्वों का अच्छा स्रोत है। इसे डेली डाइट में शामिल कर इम्यून सिस्टम को बेहतर किया जा सकता है।
आम
आम में विटामिन A, C, फाइबर और आयरन भरपूर मात्रा में होता है। यह न केवल स्वादिष्ट है बल्कि इम्यूनिटी बढ़ाने में भी सहायक है।
सेब
सेब में नेचुरल एंटी-ऑक्सीडेंट्स, फाइबर और मिनरल्स होते हैं। रोज एक सेब खाने से इम्यूनिटी बढ़ती है और मौसमी बीमारियों से लड़ने की ताकत मिलती है।
अंगूर
अंगूर विटामिन C और A का बेहतरीन स्रोत है। यह शरीर को ठंडक देता है, हाइड्रेट रखता है और इंफेक्शन से बचाने में मदद करता है।
ऊपर बताए गए फलों का सेवन करके आप गर्मियों में अपने इम्यूनिटी को मजबूत बना सकते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com