छाछ शरीर को ठंडक देती है और पेट को हेल्दी रखने में मदद करती है। यह न सिर्फ टेस्टी होती है, बल्कि हमारी हेल्थ के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है। लेकिन क्या आप इसे पीने का सही तरीका जानते हैं? आइए जानें छाछ को पीने के कुछ सही तरीके।
नमक और जीरा छाछ
छाछ में काला नमक और भुना हुआ जीरा मिलाकर पीने से पेट ठंडा होता है। यह डाइजेशन को अच्छा करता है और शरीर को ठंडक देता है।
पुदीना और धनिया छाछ
फ्रेश पुदीने और धनिए के पत्तों को पीसकर छाछ में मिलाकर पीने से न सिर्फ ठंडक मिलती है, बल्कि लू से भी बचाव होता है और डाइजेस्टिव हेल्थ अच्छी होती है।
नींबू वाली छाछ
छाछ में थोड़ा सा नींबू का रस मिलाकर पीने से शरीर का टेंपरेचर बैलेंस रहता है। इसे गर्मी के मौसम में तरावट होती है और पेट को हल्का बनाए रखने में मदद करता है।
दालचीनी छाछ
दालचीनी वाली छाछ पीने से शरीर को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है। इस छाछ से शरीर के अंदर से ठंडक मिलती है।
कड़ी पत्ता और अदरक वाली छाछ
कड़ी पत्ता और थोड़े से अदरक को छाछ में मिलाकर पीने से पेट की गर्मी शांत होती है, जिससे गर्मियों में होने वाली अपच से राहत मिलती है।
कब और कितनी पिएं?
गर्मियों में छाछ को दिन में एक या दो बार पीना फायदेमंद होता है। शाम के खाने के बाद इसको पीने से बहुत ज्यादा फायदा मिलता है।
घर की बनी छाछ पिएं
घर पर बनी फ्रेशनेस से भरपूर छाछ हेल्थ के लिए अच्छी होती है। इसमें कोई केमिकल या प्रिजर्वेटिव्स नहीं होते हैं, जिससे यह पूरी तरह नेचुरल ठंडक देती है।
आप भी गर्मियों में इन तरीकों से छाछ का सेवन करें और खुद को हेल्दी रखें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com