कमर की चौड़ाई कम करने के लिए आजमाएं ये 5 ट्रिक्स

By Lakshita Negi
06 Feb 2025, 12:00 IST

शरीर में फैट बढ़ने से पूरा लुक और बॉडी का शेप खराब होने लगता है। खास कर पेट और कमर का फैट लुक को बहुत ज्यादा इफेक्ट करता है। यह न सिर्फ आपके लुक को, बल्कि हेल्थ के लिए भी बहुत खतरनाक होता है। कुछ सही आदतों को अपनाकर आप आसानी से इस फैट को कम कर सकते हैं। आइए जानें।

सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पिएं

रोजाना सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीने से बॉडी का मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और बॉडी से टॉक्सिन बाहर निकलते हैं। पानी में थोड़ा सा नींबू या शहद मिलाने से वेट कम करने में मदद मिलेगी।

प्रोसेस्ड और तला-भुना खाना बंद करें

पेट और कमर की चर्बी कम करने के लिए जंक फूड, तला-भुना और मीठा खाना कम करना या बंद करना जरूरी है। इनके बदले हेल्दी फूड जैसे फल, सब्जियां और फाइबर रिच चीजें खानी चाहिए।

रोजाना एक्सरसाइज करें

नियमित रूप से एक्सरसाइज करने से पेट की चर्बी को कम करने में मदद मिलती है। दिन में 30 मिनट वॉक, साइकिलिंग, योग और एब्स वर्कआउट करने से कमर पतली हो सकती है।

पानी पिएं और हाइड्रेट रहें

दिन में पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से शरीर का मेटाबॉलिज्म अच्छा रहता है और फैट जल्दी कम करने में मदद मिलती है। दिनभर में 8 ग्लास पानी पीना अच्छा होता है।

हल्का डिनर और टाइम पर करें

रात का खाना बहुत देर में खाने से पेट की चर्बी बढ़ती है। सोने से कम से कम 2 घंटे पहले डिनर करें। रात को हल्का खाना खाएं, ताकि डाइजेशन अच्छे से हो सके।

भरपूर नींद लेना जरूरी

नींद पूरी न होने से शरीर में हार्मोनल डिसबैलेंस होता है, जिससे वेट जल्दी बढ़ने लगता है। रोजाना कम से कम 7 से 8 घंटे की नींद पूरी लेना बहुत जरूरी होता है।

स्ट्रेस का शरीर पर असर

ज्यादा स्ट्रेस लेने से पेट के आसपास फैट जमने लगता है। ध्यान, योग और पॉजिटिव सोच से इसे कम किया जा सकता है। खुश रहने से शरीर में फैट नहीं जमता है।

इन चेंजेस से आप भी शरीर में फैट को कम कर सकते हैं और फिट रह सकते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com.