अमरूद पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जिसमें प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और मिनरल होते हैं। यह सेहत के लिए फायदेमंद होने के साथ-साथ स्वाद में भी लाजवाब होता है।
एक्सपर्ट की राय
इसके लिए हमने न्यूट्रिशनिस्ट और वेलनेस एक्सपर्ट वरुण कत्याल से भी बात की है, जिन्होंने बताया कि भुने हुए अमरूद के सेवन से सेहत को क्या-क्या फायदे हो सकते हैं?
भुने हुए अमरूद के फायदे
भुने हुए अमरूद में कई सेहतमंद गुण होते हैं, जो शरीर को ताजगी और एनर्जी देने में मदद करते हैं। इसके सेवन से शरीर की कई समस्याओं से राहत मिल सकती है।
भूख बढ़ाने में मददगार
भुना हुआ अमरूद खाने से भूख बढ़ाने में मदद मिलती है। इसके नियमित सेवन से गट हेल्थ बेहतर होती है। साथ ही, यह लिवर की समस्याओं से भी राहत दिलाता है।
मानसिक स्वास्थ्य में सुधार
भुना हुआ अमरूद खाने से मानसिक स्थिति में सुधार होता है। यह शरीर को ऊर्जा देता है और दिमाग की शक्ति को बढ़ाकर मानसिक विकास में मदद करता है।
पाचन क्रिया बेहतर होना
भुने हुए अमरूद का सेवन करने से पाचन क्रिया में सुधार होता है। इससे पेट से जुड़ी समस्याओं से राहत मिलती है। ऐसे में काले नमक के साथ इसे खाने से पेट की कई समस्याओं से राहत मिलती है।
एनर्जी लेवल बढ़ाए
भुना हुआ अमरूद शरीर में एनर्जी लेवल बढ़ाता है, जिससे थकान और सुस्ती दूर होती है। इसे खाने से आपको ताजगी मिलती है और दिनभर एक्टिव महसूस करते हैं।
खांसी से राहत
पुरानी खांसी दूर करने के लिए भुना हुआ अमरूद बहुत फायदेमंद होता है। ऐसे में अमरूद को काटकर काला नमक लगाकर भूनें और खाएं। इससे खांसी में राहत मिल सकती है।
अमरूद भूनने का तरीका
सबसे पहले अमरूद को अच्छे से धोकर धीमी आंच पर गैस या चूल्हे पर भूनें। जब इसका छिलका बदलने लगे, तो इसे ठंडा करके खाएं। यह खाने में भी स्वादिष्ट लगता है।
भुना हुआ अमरूद सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। लेकिन, अगर आपको एलर्जी हो, तो इसे डाइट में शामिल करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लें। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com