हड्डियां हो सकती हैं लोहे जैसी मजबूत, पिएं ये 2 जूस

By Aditya Bharat
31 Mar 2025, 07:00 IST

क्या आपकी हड्डियां कमजोर हो रही हैं? सही डाइट और जूस की मदद से उन्हें मजबूत बनाया जा सकता है। आइए जानते हैं, घर पर कैसे बनाएं पोषक तत्वों से भरपूर जूस?

संतरे का जूस

संतरे का जूस न केवल हड्डियों को मजबूती देता है बल्कि कैल्शियम अवशोषण में भी मदद करता है। यह हड्डियों को टूटने और कमजोरी से बचाता है।

सेब और खीरा के फायदे

सेब में मौजूद कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। खीरा शरीर को हाइड्रेट रखता है और पोषण बढ़ाता है।

पालक के पोषक तत्व

पालक में विटामिन K और कैल्शियम होता है, जो हड्डियों की मजबूती में मददगार है। लेकिन किडनी मरीज इसे डॉक्टर की सलाह पर ही लें।

नींबू और नमक

नींबू से विटामिन C और नमक से मिनरल्स मिलते हैं, लेकिन इनकी ज्यादा मात्रा सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है। संतुलित मात्रा में लें।

भिंडी का जूस भी पी सकते हैं

भिंडी में भरपूर कैल्शियम, फाइबर और विटामिन K होते हैं। यह कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करता है और हड्डियों को मजबूती देता है।

जूस कैसे बनाएं?

संतरा, सेब, खीरा, अदरक और पालक को मिलाकर जूसर में डालें। मिश्रण को छानकर नींबू और नमक मिलाएं। स्वाद बढ़ाने के लिए ठंडा परोसें।

सेवन को होने वाले फायदे

यह जूस हड्डियों को मजबूती देता है, पाचन सुधारता है, इम्यूनिटी बढ़ाता है और शरीर को एनर्जी से भरपूर रखता है।

अगर किसी चीज से एलर्जी हो तो उसे जूस में न डालें। गंभीर बीमारियों या गर्भावस्था में डॉक्टर की सलाह जरूर लें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com