सरसों के तेल में आंवला मिलाकर लगाने से क्या होता है?

By Priyanka Sharma
02 Dec 2024, 13:00 IST

सरसों के तेल और आंवला में बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं। इनको मिलाकर लगाने से बालों को कई लाभ मिलते हैं। आइए लेख में जानें -

सरसों का तेल और आंवला कैसे लगाएं?

इसके लिए 1 कटोरी सरसों के तेल में आंवला के पाउडर को अच्छे से मिला लें और बालों में आधे घंटे के लिए लगाएं। फिर बालों को माइल्ड शैंपू की मदद से धो लें। इसके अलावा, आंवला के तेल में सरसों के तेल को मिलाकर रात को स्कैल्प पर लगाएं और फिर सुबह उठकर सिर धो लें।

सरसों और आंवला में मौजूद गुण

सरसों के तेल में हेल्दी फैट्स, प्रोटीन, विटामिन-ए, ई, एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-बैक्टीरियल के गुण पाए जाते हैं। इसके अलावा, आंवला में विटामिन-सी, प्रोटीन, आयरन और एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं।

बालों की ग्रोथ बढ़ाएं

सरसों के तेल में आंवला को मिलाकर लगाने से बालों की ग्रोथ को बढ़ावा देने और बालों को जड़ों से मजबूती देने में मदद मिलती है।

बालों का रूखापन दूर करे

सरसों के तेल में आंवला पाउडर को मिलाकर लगाने से बालों को रूखेपन को दूर करने में मदद मिलती है। इससे बाल शाइनी और सॉफ्ट होते हैं।

स्कैल्प को पोषण दे

सरसों के तेल में आंवला पाउडर को मिलाकर लगाने से स्कैल्प को पोषण देने में मदद मिलती है, जिससे बाल हेल्दी और घने होते हैं।

सफेद बालों से दे राहत

सरसों के तेल और आंवला पाउडर को मिलाकर लगाने से बालों को नेचुरल रूप से काला बनाए रखने और सफेद बालों से बचाव करने में मदद मिलती है।

बालों को झड़ने से रोके

सरसों के तेल में आंवला पाउडर को मिलाकर लगाने से बालों की ग्रोथ को बढ़ावा देने और बालों को झड़ने से रोकने में मदद मिलती है।

सरसों के तेल में आंवला मिलाकर लगाने से बालों को हेल्दी और घना बनाने में मदद मिलती है। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com