प्याज कई प्रकार के औषधीय गुणों से भरपूर होता है, जो आपकी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसका रस आपके बालों के लिए भी गुकारी होता है।
इस लेख में हम खुद के अनुभव के आधार पर बताएंगे आपको अपने बालों में प्याज का रस कैसे लगाना चाहिए-
बालों के लिए कैसे फायदेमंद है प्याज का रस?
बालों में प्याज का रस लगाना बहुत फायदेमंद होता है। इसमें सल्फर और एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण मौजूद होते हैं। यह बालों की ग्रोथ में सुधार लाते हैं। यह स्कैल्प को हेल्दी रहता है और हेयरफॉल कम होता है।
सीधे लगाएं
आप अपने बालों प्याज का रस का रस सीधे तौर पर लगा सकते हैं। इसे लगाकर स्कैल्प की अच्छे से मालिश करें। फिर बाल धो लें।
दही
दही में बालों में नमी देने के साथ ही स्कैल्प को हेल्दी रखने वाले गुण होते हैं। प्याज के रस को दही में मिलाकर हेयरपैक की तरह बालों में लगाएं। 10 मिनट बाद बाल धोएं।
नारियल तेल
नारियल के तेल को हल्का गुनगुना करके इसमें प्याज का रस मिलाएं। इससे सोने से पहले बालों की मालिश करें। सुबह बालों को धो लें।
हफ्ते में कितनी बार बालों में लगाएं प्याज का रस?
बेहतर लाभ के लिए हफ्ते में कम से कम 2 बार प्याज का रस लगाएं। अगर आप इसे 2 बार नहीं लगा सकते हैं, तो 1 बार जरूर लगाएं।
लेख में आपने जाना बालों में प्याज का रस लगाने का तरीका। बालों की देखभाल से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com