सर्दियों का मौसम आते ही बालों में डैंड्रफ की समस्या बढ़ने लगती है। इसे दूर करने के लिए आप कपूर की मदद ले सकते हैं। लेख में विस्तार से जानें डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए कपूर लगाने का तरीका-
डैंड्रफ कैसे दूर करता है कपूर?
एंटी-फंगल गुणों से भरपूर कपूर डैंड्रफ से छुटकारा दिलाने में लाभकारी होता है। इसे लगाने से स्कैल्प का ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है। साथी ही, इसमें स्कैल्प को ठंडक देने के गुण होते हैं, जो खुजली और जलन ठीक करते हैं।
क्या स्कैल्प पर सीधे तौर पर कपूर लगा सकते हैं?
जी हां, आप सीधे तौर पर सिर पर कपूर लगा सकते हैं। इसके एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण बहुत लाभकारी होते हैं।
नारियल तेल
डैंड्रफ की समस्या से निजात पाने के लिए आप कपूर को नारियल के तेल में मिलाकर लगा सकते हैं। नारियल के तेल को हल्का गुनगुना करके इसमें कपूर का पाउडर मिक्स करें फिर इससे सिर की मसाज करें।
अंडा
किसी भी हेयर ऑयल को गुनगुना करके इसमें कपूर का पाउडर मिक्स करें। अब इसमें कच्चा अंडा मिलाकर बालों में लगाएं। 10 मिनट के बाद बाल धोएं और बदबू दूर करने के लिए शैंपू कर लें।
एलोवेरा जेल
डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए आप अपने बालों में एलोवेरा जेल के साथ कपूर लगा सकते हैं। इस पैक को लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर हेयरवॉश कर लें।
सावधानी
अगर आपने हाल ही में कोई ट्रीटमेंट कराया हो, तो अपने बालों में कपूर न लगाएं। आप इसे एक्सपर्ट की सलाह पर ही लगाएं।
डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए इन सभी तरीकों से कपूर लगाएं। हेयर केयर से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com