बालों के लिए बादाम का तेल फायदेमंद होता है। यह बालों को चमकदार बनाता है। साथ ही, सूरज की हानिकारक किरणों से बचाता है।
लगाने का तरीका
बालों की स्कैल्प पर बादाम का तेल लगाकर हल्की मसाज करने से बालों की जड़ें मजबूत होती हैं। यह तेल बालों को पोषण देकर उन्हें टूटने से बचाता है।
करी पत्ते का तेल
करी पत्ते का तेल विटामिन-बी से भरपूर है, जो बालों को मजबूत और शाइनी बनाता है। इसे नारियल या सरसों के तेल के साथ मिलाकर आसानी से तैयार किया जा सकता है।
कैसें लगाएं?
करी पत्ते के तेल को गर्म तेल में पत्तों को मिलाकर बनाया जा सकता है। यह बालों को प्राकृतिक तरीके से घना और स्वस्थ बनाने में मदद करता है।
अरंडी का तेल
अरंडी का तेल बालों को तेजी से बढ़ाने और उनकी थिकनेस में सुधार करने में मदद करता है। स्कैल्प पर इसकी मसाज करने से पतले बाल घने और मजबूत बनते हैं।
कैसें करें इस्तेमाल?
अरंडी का तेल बालों की ग्रोथ को बढ़ाने और बालों को घना बनाने का उपाय है। इसे सप्ताह में एक बार लगाकर बालों को शैंपू करना फायदेमंद होता है।
नारियल का तेल
नारियल का तेल बालों को नमी देने के साथ मजबूत बनाता है। इसके नियमित इस्तेमाल से बाल लंबे, काले और घने होते हैं। इससे बालों का टूटना कम होता है।
डैमेज होने से बचाए
नारियल का तेल बालों की प्राकृतिक नमी को बनाए रखता है और उन्हें सूखने या डैमेज होने से बचाता है। इसे लगाने से बालों की चमक और मजबूती में सुधार होता है।
जैतून का तेल
जैतून का तेल बालों की समस्याओं जैसे झड़ना, दोमुंहे बाल और खुजली को दूर करता है। यह बालों को तेजी से लंबा और स्वस्थ बनाता है, जिससे उनकी मजबूती बढ़ती है।
ये तेल बालों को पोषण देते हैं। साथ ही, बालों के झड़ने को रोकते हैं और स्कैल्प को स्वस्थ बनाए रखते हैं। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com