परफ्यूम सिर्फ आपकी खुशबू को बेहतरीन नहीं बनाता, बल्कि यह आपकी पर्सनैलिटी को भी निखारता है। सही तरीके से परफ्यूम लगाने से यह लंबे समय तक रहता है और आपको ताजगी का अहसास कराता है।
परफ्यूम लगाने का सही समय
परफ्यूम को सुबह और शाम दोनों समय लगाया जा सकता है। परफ्यूम लगाने के बाद, कोशिश करें कि आप कुछ घंटों तक बाहर न जाएं ताकि खुशबू लंबे समय तक बनी रहे और सही असर दे।
त्वचा या कपड़ों पर?
परफ्यूम हमेशा त्वचा पर लगाना चाहिए, क्योंकि त्वचा पर नमी होने की वजह से खुशबू लंबे समय तक रहती है। कपड़ों पर लगाते वक्त खुशबू जल्दी ही उड़ सकती है और ज्यादा देर तक नहीं रहती।
परफ्यूम लगाने की सही जगह
परफ्यूम को कलाई, गर्दन और कान के पीछे जैसी जगहों पर लगाएं। इन हिस्सों पर खून का बहाव ज्यादा होता है, जिससे परफ्यूम की खुशबू ज्यादा देर तक महसूस होती है और फैलती है।
परफ्यूम को छिड़कने का तरीका
परफ्यूम को त्वचा से लगभग 6 से 8 इंच की दूरी से छिड़कें। ज्यादा पास से छिड़कने पर खुशबू जल्दी उड़ सकती है, जबकि ज्यादा दूर से लगाने पर वह सही तरह से फैल नहीं पाती।
परफ्यूम को मलें नहीं
परफ्यूम लगाने के बाद उसे मलने की बजाय उसे ऐसे ही त्वचा पर छोड़ दें। अगर आप परफ्यूम को मलते हैं तो इससे खुशबू का असर कम हो सकता है और इसकी ताजगी खत्म हो सकती है।
ज्यादा परफ्यूम न लगाएं
परफ्यूम का इस्तेमाल संतुलित तरीके से करें। ज्यादा परफ्यूम लगाने से इसकी खुशबू ओवरपावर हो सकती है, जो दूसरों को असहज कर सकती है। हल्का और सही मात्रा में परफ्यूम काफी होता है।
पुरुषों कौन सा परफ्यूम कब लगाएं?
सुबह के समय, हल्के और ताजगी देने वाले परफ्यूम का चुनाव करें। जैसे सिट्रस या फ्लोरल खुशबू, जो आपके दिन की शुरुआत को फ्रेश बनाती है। वहीं, जब आप शाम को बाहर जाएं या पार्टी में हों, तब गहरे परफ्यूम बेहतर होते हैं। गर्मी के मौसम में लैवेंडर या मिंट, जबकि सर्दियों में वनीला, स्किन, और ओरिएंटल लगा सकते हैं।
परफ्यूम को सही तरीके से स्टोर करना जरूरी है। इसे धूप और गर्मी से दूर रखकर ठंडी और अंधेरी जगह पर रखें। इस तरह, परफ्यूम की खुशबू बनी रहती है और वह जल्दी खराब नहीं होती। ग्रूमिंग से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com