पलकों को घना कैसे बनाएं?

By Deepak Kumar
16 Apr 2025, 15:00 IST

घनी और लंबी पलकें चेहरे और आंखों की खूबसूरती को बढ़ाती हैं। लेकिन प्रदूषण, पोषण की कमी और गलत देखभाल के कारण पलकों का झड़ना आम हो गया है। कुछ आसान घरेलू उपायों से आप अपनी पलकों को फिर से मजबूत और घना बना सकते हैं।

ब्यूटीशियन से जानें

यहां अर्बन कंपनी के साथ काम कर रहीं ब्यूटीशियन आशू मैसी पलकों को घना बनाने के लिए 3 घरेलू उपाय बता रही हैं, जिससे आपको लाभ मिल सकता है। तो आइए जानते हैं।

बादाम का तेल और विटामिन E

बादाम का तेल और विटामिन E पलकों को पोषण देते हैं। ये मिश्रण पलकों की ग्रोथ को बढ़ाता है और उन्हें टूटने से बचाता है। रोज रात में लगाने से बेहतर असर मिलता है।

कैसे करें उपयोग?

2-3 बूंद बादाम तेल में विटामिन ई कैप्सूल मिलाएं। इसे आईलाइनर ब्रश से पलकों की जड़ों पर लगाएं और रातभर छोड़ दें। सुबह चेहरा धो लें।

एलोवेरा जेल

एलोवेरा जेल पलकों को ठंडक और पोषण देता है। इसके एंटी-बैक्टीरियल गुण त्वचा को स्वस्थ रखते हैं और बालों की ग्रोथ को बढ़ाते हैं।

उपयोग का तरीका

ताजे एलोवेरा की पत्ती से जेल निकालें और साफ कंटेनर में रखें। इसे हर रात पलकों की जड़ों पर लगाएं और सुबह पानी से धो लें।

जैतून का तेल

जैतून के तेल में मौजूद विटामिन E और फैटी एसिड पलकों को मजबूत बनाते हैं। यह उन्हें झड़ने से बचाता है और नेचुरल ग्रोथ को बढ़ावा देता है।

कैसे करें इस्तेमाल?

जैतून के तेल की कुछ बूंदें लें और उंगलियों या कॉटन से पलकों पर लगाएं। रातभर रहने दें और सुबह चेहरा धो लें। नियमित उपयोग से फर्क दिखेगा।

पलकों की ग्रोथ में समय लगता है। इन उपायों को रोज अपनाएं, धीरे-धीरे असर दिखेगा। हेल्थ से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com