क्या आप समय की कमी के कारण रात में एक्सरसाइज करते हैं? सरोज हॉस्पिटल, इंटरनल मेडिसिन कंसलटेंट डॉ. एसके मुंद्रा से जानिए क्यों सोने से ठीक पहले वर्कआउट करना आपकी नींद और सेहत दोनों के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
रात की नींद पर असर
रात को एक्सरसाइज करने से शरीर एक्टिव हो जाता है, जिससे नींद आने में परेशानी होती है। अच्छी नींद ना मिल पाने से आपकी सेहत पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।
एक्टिव हो जाता है शरीर
एक्सरसाइज करने से शरीर में एड्रेनालाईन बढ़ता है, दिल की धड़कन तेज होती है और ब्लड फ्लो बढ़ जाता है। इससे आप ज्यादा चौंकन्ने हो जाते हैं और सो नहीं पाते।
नर्वस सिस्टम की उत्तेजना
रात में इंटेंस वर्कआउट करने से नर्वस सिस्टम अत्यधिक एक्टिव हो जाता है। इससे शरीर कांपता है, मांसपेशियों में दर्द होता है और नींद में खलल पड़ता है।
मसल्स नहीं बनती
वर्कआउट के बाद मसल्स को रिकवरी और आराम की जरूरत होती है। अगर रात को सोने से पहले एक्सरसाइज करते हैं तो मसल्स को भरपूर आराम नहीं मिल पाता।
मेलाटोनिन पर असर
जिम की ब्राइट लाइट मेलाटोनिन हार्मोन को प्रभावित करती है, जो नींद लाने के लिए जरूरी है। इससे स्लीप साइकल बिगड़ सकता है और नींद की गुणवत्ता घटती है।
सही समय पर पसीना बहाएं
वर्कआउट जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी है उसका सही समय। रात में एक्सरसाइज करने से फायदे की बजाय नुकसान हो सकता है। सेहतमंद रहने के लिए टाइमिंग का ध्यान रखें।
सुबह का समय क्यों बेहतर है?
सुबह एक्सरसाइज करने से शरीर पूरे दिन एनर्जेटिक रहता है, हार्मोन बैलेंस होते हैं और मसल्स को दिनभर आराम मिलता है। यह आदत लंबे समय तक हेल्दी रखती है।
बेहतर नींद और अच्छे स्वास्थ्य के लिए सोने से पहले वर्कआउट करने से बचना चाहिए। हेल्थ से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com