कार्डियो करने का सही समय कौन-सा है?

By Harsha Singh
12 Nov 2024, 06:00 IST

कार्डियो एक्सरसाइज शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इससे शरीर को कई तरह की छोटी-बड़ी समस्याओं से बचाया जा सकता है। आज हम जानेंगे कि कार्डियो करने के लिए सही समय कौन-सा है-

कार्डियो क्या है?

कार्डियोवस्कुलर वर्कआउट यानी कार्डियो एक्सरसाइज हार्ट और फेफड़ों को हेल्दी बनाए रखती है। यह एक्सरसाइज शरीर की सहनशक्ति को बढ़ाता है और वजन घटाने में मदद करता है।

किस समय करें कार्डियो एक्सरसाइज?

कार्डियो एक्सरसाइज करने के लिए सुबह का समय बेस्ट होता है। इस समय व्यक्ति एनर्जी से भरपूर होता है। सुबह कार्डियो करने से शरीर को कई फायदे होते हैं। आइए इन लाभों के बारे में जानते हैं-

हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद

कार्डियो एक्सरसाइज करने से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल किया जा सकता है। इससे दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा घटता है। यह दिल की क्षमता को बढ़ाता है, जिससे शरीर में ब्लड फ्लो सुधरता है।

वजन घटाने में मिलेगी मदद

लंबे समय तक रोजाना कार्डियो एक्सरसाइज करने से वजन कम हो सकता है, क्योंकि एक्सरसाइज के दौरान शरीर में जमा फैट एनर्जी के रूप में निकलता है। इससे वेट लॉस करना आसान हो जाता है।

मेंटल हेल्थ को होगा फायदा

कार्डियो एक्सरसाइज करने से मेंटल हेल्थ को फायदा होता है। यह एक्सरसाइज करने से ब्लड फ्लो बेहतर होता है, जो दिमाग तक पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन पहुंचाता है और मूड को अच्छा रखता है।

अच्छी नींद आती है

कार्डियो एक्सरसाइज करने से नींद की क्वालिटी में सुधार होता है। अगर आप रोजाना कार्डियो एक्सरसाइज करते हैं, तो जल्दी सो पाएंगे। इसके साथ ही, आपको सुकून की नींद आएगी।

कार्डियो करने से शरीर को ढेरों फायदे होते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com