खाने की शौकीन श्रद्धा खुद को फिट कैसे रखती हैं? जानें

By Aditya Bharat
15 Nov 2024, 16:00 IST

श्रद्धा कपूर अपनी एक्टिंग और डांसिंग के कारण चर्चा में रहती ही है, लेकिन उनकी फिटनेस ने भी लोगों का ध्यान खींचा है। श्रद्धा अपनी सेहत को लेकर काफी जागरुक कहती हैं। आइए जानते हैं उनकी फिटनेस का राज।

खाने की क्वालिटी पर ध्यान

श्रद्धा खाने की बहुत शौकीन हैं। लेकिन, उनका मानना है कि यह मायने रखता है कि आप क्या खाते हैं और कितनी मात्रा में खाते हैं। वह ज्यादातर वीगन डाइट पर फोकस करती हैं।

सुबह नाश्ता करना पसंद है

श्रद्धा को सुबह का नाश्ता काफी पसंद है। वह साबूदाने की खिचड़ी, पोहा, उपमा, और डोसा-सांभर जैसी चीजें खाना पसंद करती हैं। खासकर, जब ये घर का बना हो।

लंच में पौष्टिक आहार

दोपहर के खाने में वह ज्यादा से ज्यादा वीगन फूड शामिल करती हैं, जिसमें सब्जियां, दाल, चावल होते हैं। रोटियां कम खाना ही पसंद है।

जल्दी डिनर करने की आदत

श्रद्धा जल्दी डिनर करना पसंद करती हैं, आमतौर पर शाम 6:30 से 7:30 के बीच। अगर उसके बाद भी हल्की भूख लगती है, तो वह सूप या हल्का स्नैक लेती हैं।

इंटरमिटेंट फास्टिंग

कभी-कभी श्रद्धा इंटरमिटेंट फास्टिंग भी करती हैं, जिसमें एक खास समय के बाद वह कुछ नहीं खाती हैं, जिससे शरीर को आराम मिलता है।

जंक फूड से दूरी

श्रद्धा प्रोसेस्ड चिप्स और डीप फ्राइड चीजों से दूर रहती हैं और इन्हें बहुत ही कम मौकों पर खाती हैं। वह सॉफ्ट ड्रिंक भी शायद ही कभी पीती हैं।

एक्सरसाइज की रूटीन

श्रद्धा अपने फिटनेस रूटीन में TRX, स्विस बॉल, पिलाटे और शॉर्ट स्प्रिंट्स जैसी एक्सरसाइज करती हैं, जिससे उनकी ताकत, बैलेंस और फ्लेक्सिबिलिटी में सुधार होता है।

फिटनेस का मंत्र

श्रद्धा का मानना है कि एक्सरसाइज करने का सबसे अच्छा समय सुबह का होता है। वह सुबह जल्दी उठकर अपनी एनर्जी का पूरा इस्तेमाल करती हैं।

श्रद्धा कपूर की फिटनेस और डाइट का यह रूटीन एक स्वस्थ जीवनशैली का बेहतरीन उदाहरण है। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com