Shilpa Shetty की यह बॉल एक्सरसाइज करें, दूर होगा गर्दन और कमर दर्द

By Himadri Singh Hada
27 Dec 2024, 18:30 IST

ऑफिस में लंबे समय तक बैठकर काम करने से गर्दन और कमर में दर्द और जकड़न हो सकती है, जो धीरे-धीरे हड्डियों पर भी असर डाल सकती है।

शिल्पा शेट्टी की फिटनेस

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने गर्दन और कमर के दर्द से राहत पाने के लिए एक असरदार एक्सरसाइज बताई है।

बॉल एक्सरसाइज

लंबे समय तक ऑफिस में बैठने से गर्दन और कमर में दर्द हो सकता है। लेकिन, बॉल एक्सरसाइज करने से इस दर्द में आराम मिल सकता है। यह शरीर की फ्लेक्सिबिलिटी को बढ़ाती है।

दर्द से राहत

शिल्पा शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने बॉल के साथ एक्सरसाइज की टेक्नीक बताई। इससे गर्दन और पीठ के दर्द से राहत मिल सकती है।

कब करें?

बॉल एक्सरसाइज को हफ्ते में 4 से 5 दिन करना फायदेमंद होता है। इसे करने से छाती, कंधे और पीठ की मांसपेशियां खुलती हैं और तनाव से राहत मिलती है।

कैसे करें?

बॉल एक्सरसाइज के लिए सबसे पहले योग मैट पर पेट के बल लेट जाएं। फिर एक छोटी बॉल पकड़कर इसे कंधे से पीठ तक ले जाएं। इसे बार-बार करते रहें।

कितनी देर करें?

बॉल एक्सरसाइज को रोजाना सुबह करना फायदेमंद होता है। इस एक्सरसाइज को 10 बार दोहराना चाहिए। इससे गर्दन और पीठ के दर्द में काफी आराम मिलता है।

फायदे

बॉल एक्सरसाइज को करने से कंधे, कोहनी और छाती की फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ती है, जिससे दर्द और जकड़न में राहत मिलती है। इससे शरीर को कई समस्याओं से बचाया जा सकता है।

बीमारी से पीड़ित

अगर आप हड्डियों से संबंधित बीमारी जैसे अर्थराइटिस या ऑस्टियोपोरोसिस से पीड़ित हैं, तो इस एक्सरसाइज को करने से बचें। इसके अलावा, जो लोग पेट के ऑपरेशन से गुजर चुके हैं, उन्हें भी यह एक्सरसाइज नहीं करनी चाहिए।

उम्रदराज लोगों को इस एक्सरसाइज को करने से पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com