बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस के लिए काफी मशहूर हैं। मलाइका सोशल मीडिया पर भी अपनी फिटनेस से जुड़े वीडियो शेयर करती रहती हैं।
एक्सरसाइज और योग
मलाइका हेल्दी और फिट बॉडी के लिए न केवल एक्सरसाइज और योगा पर ध्यान देती हैं, बल्कि अपनी डाइट का भी पूरा ख्याल रखती हैं।
हेल्दी डाइट
मलाइका अपनी डाइट में हेल्दी चीजों का सेवन करती हैं, जिसमें एबीसी जूस शामिल है। यह शरीर को मजबूत और एनर्जेटिक बनाए रखने में मदद करता है।
एबीसी जूस
एबीसी जूस सेब, गाजर और चुकंदर से बनता है, जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। यह शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है।
जूस के फायदे
इस जूस से त्वचा ग्लोइंग बनती है। साथ ही, पाचन में सुधारऔर आंखों की सेहत बेहतर होती है। इसके सेवन से शरीर की गंदगी साफ करने में मदद मिलती है।
पोषक तत्वों से भरपूर
एबीसी जूस में मौजूद फाइबर, विटामिन-ए और सी जैसे पोषक तत्व शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं, जिससे शरीर स्वस्थ रहता है।
आंखों के लिए फायदेमंद
एबीसी जूस के नियमित सेवन से आंखों की सेहत भी बेहतर होती है। गाजर में विटामिन-ए पाया जाता है, जो आंखों की रोशनी के लिए बहुत फायदेमंद है।
हाइड्रेटेड
एबीसी जूस को नियमित रूप से पीने से शरीर हाइड्रेटेड रहता है, इससे त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं से राहत मिल सकती है।
दिल के लिए फायदेमंद
सेब, गाजर और चुकंदर के मिश्रण से बना यह जूस ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद करता है। यह दिल की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है।
उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com