गठिया के मरीजों को अक्सर लगता है कि एक्सरसाइज से दर्द बढ़ेगा। लेकिन क्या यह सच है? आइए सीनियर फिजिशियन डॉ. समीर से जानते हैं इस सवाल का जवाब।
एक्सरसाइज क्यों है जरूरी?
एक्सरसाइज से जोड़ों में मूवमेंट बना रहता है, सूजन कम होती है और मांसपेशियां मजबूत होती हैं। ये दर्द और अकड़न को भी कम करता है।
हल्की-फुल्की एक्सरसाइज अपनाएं
तेज दौड़ या भारी कसरत से बचें। सुबह की वॉक, स्ट्रेचिंग और हल्की योग क्रियाएं गठिया में फायदेमंद होती हैं।
एक्सपर्ट की देखरेख जरूरी
एक्सरसाइज की शुरुआत हमेशा डॉक्टर या फिजियोथेरेपिस्ट की निगरानी में करें। इससे आपको सही तरीका और रूटीन समझने में मदद मिलेगी।
इन एक्सरसाइज से बचें
जम्पिंग, स्किपिंग, वेट लिफ्टिंग और तेज दौड़ जैसी एक्सरसाइज गठिया में नुकसान पहुंचा सकती हैं। घुटनों पर दबाव डालने वाली गतिविधियों से बचें।
इन खेलों से दूरी रखें
टेनिस, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल और कुश्ती जैसे एक्टिव खेल गठिया के मरीजों के लिए हानिकारक हो सकते हैं। जोड़ों पर ज्यादा दबाव न डालें।
ट्रेकिंग और हॉट योग से परहेज
माउंटेन ट्रेकिंग, हॉट योग और गर्म सेंक से गठिया में जलन और सूजन बढ़ सकती है। इनसे बचना ही बेहतर होता है।
दर्द हो तो तुरंत रोकें
अगर एक्सरसाइज के दौरान दर्द, सूजन या किसी तरह की परेशानी हो तो तुरंत रुकें और डॉक्टर से संपर्क करें। लापरवाही से स्थिति बिगड़ सकती है।
गठिया में नियमित हल्की एक्सरसाइज, सही खानपान और संयमित जीवनशैली से आराम पाया जा सकता है। दर्द कम होता है और चलने-फिरने में सुविधा होती है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com