पैरों की मसल्स होंगी मजबूत, रोज करें ये 3 एक्‍सरसाइज

By Himadri Singh Hada
30 Dec 2024, 09:00 IST

दौड़ने से शरीर की मांसपेशियों में असंतुलन आ सकता है। इससे खासतौर पर कूल्हे और कोर की मांसपेशियां प्रभावित हो सकती हैं, जिससे बायोमैकेनिक्स पर नकारात्मक असर पड़ता है।

अतिरिक्त दबाव

इसकी वजह से पैरों के निचले हिस्से पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है, जिससे पिंडलियों में भारीपन और थकावट महसूस होती है। यह असंतुलन लंबी दूरी तक दौड़ने पर और भी बढ़ सकता है।

दौड़ना

अगर आप दौड़ने के शौकिन हैं, तो इस समस्या से बचने के लिए अपनी मांसपेशियों को मजबूत और शरीर को संतुलित रखना बेहद जरूरी है।

स्ट्रेंथ ट्रेनिंग

इसके लिए स्ट्रेंथ ट्रेनिंग एक बेहतरीन उपाय हो सकता है। इसका अभ्यास करने से मांसपेशियां मजबूती से काम करती हैं, जिससे दौड़ते समय मांसपेशियों में असंतुलन कम होता है।

प्लायोमेट्रिक लंग्स एक्सरसाइज

प्लायोमेट्रिक लंग्स एक्सरसाइज से आपके पैरों और जांघों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं, जिससे दौड़ते वक्त शरीर को संतुलित बनाए रखने में मदद मिलती है।

कैसे करें?

इस एक्सरसाइज में आपको जंप करना होता है, जिससे घुटनों को भी मजबूत किया जा सकता है। यह आपकी पिंडलियों को राहत देता है, जिससे दौड़ने में आसानी होती है।

ध्यान रखें

प्लायोमेट्रिक लंग्स के दौरान ध्यान रखें कि आप आराम से नीचे उतरें, ताकि घुटनों और पिंडलियों पर दबाव कम हो सके।

स्ट्रेट लेग रेज एक्सरसाइज

स्ट्रेट लेग रेज एक्सरसाइज के दौरान डंबल उठाकर पंजों के बल खड़े हो जाएं। इससे आपके पैर मजबूत होते हैं और पिंडलियों का भारीपन कम होता है।

कैसे करें?

स्ट्रेट लेग रेज़ को करने के लिए आपको अपने कूल्हों पर हाथ रखकर संतुलन बनाए रखना होता है, जिससे शरीर की स्थिरता बढ़ती है।

इन एक्सरसाइज को अपनी डेली रूटीन में शामिल करें। ये एक्सरसाइज शरीर को फिट रखने में भी मदद करती हैं। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com