कई लोगों को एक्सरसाइज करना बहुत पसंद होता है। ऐसे में वह जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज करने लगते हैं, जिससे उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि आपको एक दिन में कितनी एक्सरसाइज करनी चाहिए?
एक्सरसाइज करना जरूरी क्यों?
इंसान को हेल्दी, एक्टिव और फिट रहने के लिए रोजाना एक्सरसाइज करनी चाहिए। इससे शरीर को कई छोटी और बड़ी समस्याओं से बचाया जा सकता है।
कितनी देर करें एक्सरसाइज?
अगर आप भी यह जानना चाहते हैं कि एक दिन में कितनी देर एक्सरसाइज करनी चाहिए, तो सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के मुताबिक एक हफ्ते में 150 मिनट वर्कआउट करना फायदेमंद होता है। आइए ज्यादा एक्सरसाइज करने के नुकसान जानते हैं-
एनर्जी की होती है कमी
आमतौर पर एक्सरसाइज करने से शरीर में एनर्जी बढ़ती है, लेकिन ज्यादा एक्सरसाइज की वजह से एनर्जी की कमी भी हो सकती है। इससे आप दिनभर थका हुआ महसूस कर सकते हैं।
मसल्स में दर्द की समस्या
अगर आप जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज करते हैं, तो आपको मसल्स पेन की समस्या हो सकती है। इससे बॉडी पेन और कमजोर हड्डियों जैसी परेशानियां हो सकती है।
डिप्रेशन में कमी
अगर आप जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज करते हैं, तो इससे मेंटल हेल्थ पर बुरा असर हो सकता है। इसके साथ ही, इंसान को चिड़चिड़ापन, एंग्जायटी, डिप्रेशन, गुस्सा आना जैसी परेशानियां हो सकती हैं।
नींद न आने की समस्या
जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज करने से आपकी नींद खराब हो सकती है। इससे शरीर में स्ट्रेस हार्मोन्स का प्रोडक्शन बढ़ाता है, जिससे आपको नींद न आने की समस्या होने लगती है।
ज्यादा एक्सरसाइज करना शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है। स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com