रोज कितनी देर पैदल चलें?

By Shilpy Arya
14 May 2025, 13:30 IST

सेहतमंद रहने के लिए आपको रोज पैदल चलने की आदत डालनी चाहिए। लेकिन, कितनी देर पैदल चलना चाहिए? यह अक्सर लोग नहीं जानते हैं। लेख में जानें विस्तार से और जानें इसके फायदे-

रोज कितनी देर पैदल चलें?

रोज पैदल चलने से आपको हेल्दी रखने में मदद मिलती है। रोज आपको 30 मिनट से 45 मिनट कम से कम पैदल चलना चाहिए।

आपको किस समय पैदल चलना चाहिए?

बेहतर लाभ के लिए रोजाना सुबह पैदल चलें। इसे आप प्रदूषण से बचेंगे। शाम के समय पैदल चलना भी शरीर के लिए फायदेमंद होता है।

वेट लॉस

अपने बढ़े हुए वजन को कम करने के लिए रोज पैदल चलें। यह बॉडी में जमा फैट को बर्न करने में मदद करता है।

मजबूत हड्डियां

रोज पैदल चलने से पूरे शरीर का बेहतरीन वर्कआउट होता है। इससे शरीर की हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूती मिलती है।

तनाव से राहत

तनाव से छुटकारा पाने के लिए आपको रोजाना पैदल चलना चाहिए। इससे आपका मूड अच्छा होता है और आप फ्रेश फील करते हैं।

ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाए

बॉडी का ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने के लिए रोज आधे घंटे के लिए पैदल चलें। इससे बॉडी पेन भी दूर होता है।

लेख में आपने जाना रोज कितनी देर पैदल चलना फायदेमंद होता है। फिटनेस से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com