Arjun Kapoor ने घटाया 50 किलो वजन, जानें उनका वेट लॉस सीक्रेट

By Himadri Singh Hada
21 Jan 2025, 10:30 IST

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अर्जुन कपूर की फिल्मों में एंट्री से पहले की तस्वीरें देखेंगे, तो शायद आप उन्हें पहचान भी नहीं पाएं। अर्जुन का वजन पहले बहुत ज्यादा था, जिसे उन्होंने कम किया।

अर्जुन कपूर

बॉलीवुड में एंट्री से पहले अर्जुन कपूर ने अपना वजन 50 किलो कम किया था। अर्जुन ने यह बात खुद इंस्टाग्राम पर शेयर की।

फिटनेस रूटीन

अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर अपनी वेट लॉस जर्नी शेयर की, जिसमें बताया कि कैसे उन्होंने 50 किलो वजन कम किया था?

वेट लॉस जर्नी

अर्जुन कपूर का वजन कम करने का सफर बहुत चैलेंजिंग था। अर्जुन ने 3 साल की मेहनत के साथ अपनी वेट लॉस जर्नी पूरी की।

50 किलो वजन घटाया

अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपनी जिम करते हुए तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने 20 साल की उम्र में 50 किलो वजन घटाया था।

अर्जुन ने क्या बताया?

अर्जुन का मानना है कि हर किसी का स्ट्रगल अलग होता है और सक्सेस मेहनत के साथ आती है। साथ ही, कभी भी किसी को उम्मीद नहीं छोड़नी चाहिए।

चैलेंजिंग जर्नी

अर्जुन कपूर के वजन घटाने का सफर उनके लिए काफी चैलेंजिंग था। लेकिन, अब वह अपनी फिटनेस को लेकर पूरी तरह से डेडिकेटेड हैं।

हेल्दी लाइफस्टाइल

अर्जुन कपूर ने अपनी फिटनेस के लिए एक खास रूटीन फॉलो किया था। इस दौरान जिम में घंटों मेहनत करने के साथ सही डाइट को शामिल किया।

फिटनेस मंत्र

अर्जुन कपूर के फिटनेस ट्रेनर दीपेश भट्ट (शिवोहम) ने उनकी इस वेट लॉस जर्नी में काफी मदद की। इसके अलावा, अर्जुन ने अपनी डाइट रूटीन को भी काफी अच्छे से फॉलो किया था।

अर्जुन कपूर का मानना है कि वजन घटाने के लिए लगातार मेहनत और खुद पर विश्वास जरूरी है। वह जिम में घंटों मेहनत करते थे, जिससे उन्होंने अपना वजन कम किया। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com