43 साल की अमृता राव इन टिप्स से खुद को रखती हैं फिट

By Harsha Singh
07 Jun 2024, 17:51 IST

बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा अमृता राव 43 साल की उम्र में भी बहुत हेल्दी और फिट नजर आती हैं। अगर आप भी एक्ट्रेस की तरह जवां रहना चाहती हैं, तो इन टिप्स को फॉलो कर सकती हैं-

फिटनेस फ्रिक नहीं हैं अमृता

एक्ट्रेस अमृता राव फिटनेस फ्रिक नहीं हैं। वह अपना ज्यादा समय जिम में पसीना बहाने में नहीं लगाती हैं। एक्ट्रेस अपने आपको कई अन्य तरीकों से फिट रखती हैं।

योग को देती हैं महत्व

एक्ट्रेस अमृता राव योग को महत्व देती हैं। उन्होंने योग की मदद से ही अपने फिगर को मेंटेन किया है। साथ ही, इस तरीके से वो खुद को फिट रखती हैं।

जंक और अनहेल्दी फूड से दूरी

एक्ट्रेस अपनी डाइट का खास ख्याल रखती हैं। वह जंक और अनहेल्दी फूड का सेवन नहीं करती हैं। वह अपने खाने पर कंट्रोल रखती हैं और स्ट्रिक्ट डाइट को फॉलो करती हैं।

घर का खाना खाती हैं

अमृता हमेशा ही घर का बना फ्रेश और पौष्टिक खाना खाती हैं। उन्हें बाहर की तली-भुनी चीजें खाने का शौक नहीं है।

वॉक से होगा फायदा

एक्ट्रेस योग के साथ रोजाना सुबह वॉक भी करती हैं। इससे उनका शरीर एक्टिव रहता है और वह दिनभर एनर्जेटिक महसूस करती हैं।

पॉजिटिव विचार है जरूरी

एक्ट्रेस अमृता राव अपने कई इंटरव्यू में बता चुकी हैं कि उन्हें अपने आसपास पॉजिटिव वाइब्स और पॉजिटिव थिंकिंग वाले लोग पसंद हैं। वह खुद को हर तरह से मोटिवेट रखने की कोशिश करती हैं।  

अमृता राव इन तरीकों से खुद को फिट रखती हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com