मस्कुलर बॉडी बनाने के लिए आजमाएं ये 5 टिप्स

By Lakshita Negi
07 Feb 2025, 18:30 IST

मसल्स बनाने के लिए सही तकनीक अपनाना बहुत जरूरी है। सिर्फ एक्सरसाइज करने से या वेट एक्सरसाइज करने से ही मसल्स नहीं बनती हैं। सही तरीके से करी एक्सरसाइज और डाइट के साथ प्रॉपर रेस्ट के बैलेंस से ही मसल्स बिल्ड हो पाती हैं। आइए जानें मसल्स बनाने के लिए किन चीजों का ध्यान देना चाहिए।

मसल्स के लिए प्रोटीन रिच डाइट लें

मसल्स की ग्रोथ के लिए प्रोटीन सबसे जरूरी होता है। इसलिए अपनी डाइट में अंडे, चिकन, मछली, दालें, पनीर और नट्स जैसी चीजों को शामिल करें, ताकि बॉडी को पर्याप्त पोषण मिले।

कंपाउंड एक्सरसाइज के फायदे

बेंच प्रेस, स्क्वाट, डेडलिफ्ट और पुल-अप्स जैसी एक्सरसाइज करने से फुल बॉडी मसल्स स्ट्रांग होती हैं। ये एक्सरसाइज टेस्टोस्टेरोन लेवल को बढ़ाने में भी मदद करती हैं, जिससे मसल ग्रोथ तेज होती है।

एक्सरसाइज में वेट कब बढ़ाएं?

मसल्स बनने लगें तो धीर-धीरे एक्सरसाइज में वेट्स को बढ़ाएं। इससे मसल्स को नई चुनौती मिलती है और मसल्स धीरे-धीरे और सही तरीके से बनाने में मदद मिलती है।

मसल्स के लिए कार्बोहाइड्रेट का सही मात्रा

कार्बोहाइड्रेट्स शरीर को एनर्जी देते हैं, जिससे वर्कआउट करने में मदद मिलती है। डाइट में ब्राउन राइस, ओट्स, फल और शकरकंद जैसे हेल्दी कार्बोहाइड्रेट्स को शामिल करें।

मसल्स के लिए नींद है जरूरी

मसल्स ग्रोथ के लिए सिर्फ वर्कआउट करना ही काफी नहीं है, बल्कि अच्छी नींद भी जरूरी है। कम से कम 7 से 9 घंटे की अच्छी नींद लें, ताकि मसल्स को रिकवरी और ग्रोथ का टाइम मिल सके।

पानी और हाइड्रेशन का ध्यान रखें

वर्कआउट करते टाइम शरीर से काफी पसीना निकलता है, जिससे मसल्स डिहाइड्रेट हो सकती हैं। दिन में कम से कम 4 लीटर पानी पिएं, ताकि बॉडी हाइड्रेट रहे और मसल्स की रिकवरी अच्छे से हो सके।

मसल्स बनाते टाइम धैर्य

मसल्स एक या दो हफ्तों में नहीं बनतीं। इसके लिए पेशेंस और रेगुलेरिटी बहुत जरूरी है। अपने लक्ष्य पर टिके रहें और टाइम के साथ सही रिजल्ट का मिलेंगे।

मसल्स की ट्रेनिंग करते टाइम सिर्फ एक्सरसाइज ही नहीं, बल्कि अपनी आदतों का भी ध्यान रखें। यह आपके पूरे शरीर को फिट और स्ट्रांग बनाता है। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com.