Heart की बीमारियों से बचने के लिए रोज 20 मिनट करें ये 5 एक्सरसाइज

By Himadri Singh Hada
18 Dec 2024, 20:30 IST

आजकल की बिजी लाइफस्टाइल और खराब खानपान के कारण ज्यादातर लोग कई गंभीर बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। ऐसे में खुद को हेल्दी रखना जरूरी है। इसके लिए रोजाना एक्सरसाइज करना चाहिए।

हेल्दी हार्ट

दिल को स्वस्थ रखने के लिए सही खानपान के साथ-साथ नियमित एक्सरसाइज भी बेहद अहम है। बिजी लाइफस्टाइल के बावजूद, अगर आप थोड़ा वक्त अपने लिए निकाल कर कुछ एक्सरसाइज करें, तो हार्ट को कई फायदे होंगे।

एक्सरसाइज

रोजाना एक्सरसाइज करने से दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है। इससे शरीर दिनभर एनर्जेटिक महसूस करता है। साथ ही, सेहत को तंदुरुस्त रखने में मदद मिलती है।

जेनेटिक कारण

अगर आपके परिवार का कोई सदस्य हृदय रोगों से पीड़ित है, तो आप भी इस बीमारी का शिकार हो सकते हैं। ऐसे में अपनी दिनचर्या में एक्सरसाइज और हेल्दी डाइट को शामिल करना जरूरी है।

दिल रहता है तंदरुस्त

एक्सरसाइज करने से न सिर्फ दिल स्वस्थ रहता है, बल्कि शरीर को भी ताकतवर बनाता है। आइए जानते हैं कुछ ऐसी एक्सरसाइज के बारे में, जिन्हें रोज 20-30 मिनट करने से आप अपने दिल को तंदरुस्त रख सकते हैं।

जंपिंग जैक

यह एक कार्डियो एक्सरसाइज है, जो पूरे शरीर की मांसपेशियों को एक्टिव करती है। यह दिल की धड़कन को बढ़ाता है। रोजाना इसे कुछ मिनटों तक करने से दिल की सेहत बेहतर होती है।

बर्पी

बर्पी में स्क्वाट, पुश-अप और जंपिंग जैसी एक्सरसाइज शामिल होती हैं। यह दिल को मजबूत बनाने के साथ-साथ शरीर की कैलोरी बर्न करने में भी मदद करता है। इससे दिल का स्वास्थ्य बेहतर होता है।

हर्डल जंप्स

यह एक ऐसी एक्सरसाइज है, जिसमें आपको रुकावटों को पार करते हुए कूदना होता है। इसमें आप डंबल, बक्से या अन्य चीजें रख सकते हैं, जिन्हें कूदते हुए पार करें। इससे दिल की धड़कन को तेज होती है, जिससे कार्डियोवैस्कुलर सिस्टम बेहतर तरीके से काम करता है।

कार्डियो एक्सरसाइज

दौड़ना, साइकिल चलाना या तैरा‍की जैसी कार्डियो एक्सरसाइज दिल के स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होती हैं। ये मांसपेशियों को एक्टिव रखती हैं, जिससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है।

इन एक्सरसाइज को अपनी दिनचर्या में शामिल करके आप न केवल अपनी सेहत सुधार सकते हैं, बल्कि दिल को स्वस्थ रख सकते हैं। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com