Body Posture ठीक करने के लिए करें ये 5 एक्सरसाइज

By Himadri Singh Hada
24 Dec 2024, 16:30 IST

बेहतर बॉडी पोश्चर न केवल आपके शारीरिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी है, बल्कि यह आपके व्यक्तित्व को भी निखारता है। अगर आपका पोश्चर सही नहीं है, तो मांसपेशियों में दर्द जैसी समस्याएं शुरू हो सकती हैं, जो शरीर को कमजोर कर सकती हैं।

एक्सपर्ट की राय

माईहेल्थबडी की डायस्टैसिस रेक्टिफिकेशन कोच ईशाव मेहता लांबा ने बॉडी पोश्चर को बेहतर करने के लिए कुछ एक्सरसाइज करने की सलाह दी है। आइए जानते हैं, इन एक्सरसाइज को करने के तरीके और फायदे क्या-क्या हैं?

बॉडी पोश्चर

आजकल वर्क फ्रॉम होम और ऑफिस में लंबे समय तक कुर्सी पर बैठकर काम करने से बॉडी पोश्चर खराब हो जाता है। इससे कमर, पीठ और गर्दन में दर्द की समस्या बढ़ जाती है। इससे किसी भी काम को करने में परेशानी होने लगती है।

स्वास्थ्य समस्याएं

सही तरीके से नहीं बैठने, सोने या चलने से भी बॉडी पोश्चर बिगड़ने लगता है, जिससे मांसपेशियों में अकड़न और दर्द पैदा होता है। इसकी वजह से, समय के साथ गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं भी बढ़ सकती हैं।

वॉल एंजल्स एक्सरसाइज

वॉल एंजल्स एक्सरसाइज कंधों और रीढ़ की हड्डी को सही रखने में मदद करती है। साथ ही, यह ऊपरी पीठ की मांसपेशियों को मजबूत बनाती है। यह पोश्चर सुधारने और मांसपेशियों की लचीलापन बढ़ाने के लिए बहुत फायदेमंद है।

हॉलो होल्ड एक्सरसाइज

हॉलो होल्ड एक्सरसाइज पेट की मांसपेशियों को मजबूत करने में मदद करती है और रीढ़ की हड्डी को सही पोश्चर में रखती है। यह एक्सरसाइज बॉडी के संतुलन को सुधारने में भी मदद करती है, जिससे समग्र शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होता है।

ग्लूट ब्रिज एक्सरसाइज

ग्लूट ब्रिज एक्सरसाइज हिप्स और ग्लूट मांसपेशियों को मजबूत करती है। साथ ही, यह लंबे समय तक बैठे रहने से होने वाली अकड़न को दूर करने में मदद करती है। यह रीढ़ की हड्डी और पेल्विक की स्थिरता को भी सुधारती है।

कोबरा पोज एक्सरसाइज

कोबरा पोज एक्सरसाइज पीठ, छाती और पेट की मांसपेशियों को फैलाती है, जिससे खराब पोश्चर सुधारने में मदद मिलती है। यह शरीर में लचीलापन बढ़ाती है, जिससे रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है। यह तनाव को कम करने में भी मदद करती है।

थोरैसिक ट्विस्ट एक्सरसाइज

थोरैसिक ट्विस्ट एक्सरसाइज रीढ़ की हड्डी की गतिशीलता को बढ़ाती है। यह पीठ व हिप्स की मांसपेशियों को खींचती है। यह एक्सरसाइज बेहतर पोश्चर बनाए रखने में मदद करती है। साथ ही, शरीर का लचीलापन और संतुलन को भी सुधारती है।

अगर आप ऑफिस में लंबे समय तक बैठकर काम करते हैं, तो इन एक्सरसाइज को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। इससे आपका शरीर सही स्थिति में रहेगा। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com