गोल-मटोल गालों से हैं परेशान? आजमाएं ये 4 एक्सरसाइज

By Lakshita Negi
03 Feb 2025, 14:00 IST

अगर आपके गाल मोटे या फूले हुए दिखते हैं, तो यह आपकी लुक को खराब कर सकते हैं। इससे आपका फेस अजीब भी लग सकता है। इनको टोंड और सुंदर बनाने के लिए फेस योगा और एक्सरसाइज करना जरूरी होता है। इस लेख में हम आपको 4 आसान फेस एक्सरसाइज के बारे में बताएंगे, जिनसे चीक्स को शेप में रखने में मदद होगी।

फिश फेस एक्सरसाइज

इसे करने के लिए अपने गालों को अंदर की तरफ खींचकर मछली जैसा चेहरा बनाना होता है। इस एक्सरसाइज से फेस मसल्स टोन होती हैं और एक्स्ट्रा चर्बी कम होती है।

ब्लोइंग एयर एक्सरसाइज

ब्लोइंग एयर एक्सरसाइज में अपने मुंह में हवा भरें और गालों को फुलाएं। फिर धीरे-धीरे बाहर निकालें। इस प्रोसेस से फेस मसल्स स्ट्रांग होती है और फेस शेप में रहता है।

स्माइल एंड चीक लिफ्ट एक्सरसाइज

हंसने से न सिर्फ मूड अच्छा होता है, बल्कि चेहरा भी टोन होता है। इस एक्सरसाइज में गालों को हंसते हुए ऊपर की तरफ उठाएं। यह स्किन को टाइट और चीक्स को नेचुरल लिफ्ट करता है।

बैलून ब्लोइंग एक्सरसाइज

बैलून फुलाने की एक्सरसाइज करने से चेहरे की मसल्स टोन होती है। इससे जॉ लाइन बनती है और एक्स्ट्रा फैट कम होता है। यह एक्सरसाइज फेस को स्लिम बनाने में मदद करती है।

फेस मसाज के फायदे

फेस एक्सरसाइज के साथ फेस की मसाज करना भी बहुत फायदेमंद होता है। हल्के हाथों से फेस की मसाज करने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और फेस की स्किन टाइट होती है।

फेस के लिए हाइड्रेशन और डाइट

फेस को टोन करने के लिए न सिर्फ डाइट और एक्सरसाइज, बल्कि हाइड्रेशन और हेल्दी डाइट भी बहुत जरूरी होती है। पानी और हेल्दी डाइट से फेस फैट कम होता है और स्किन ग्लोइंग बनती है।

फेस एक्सरसाइज के फायदे

कोई भी एक्सरसाइज को करने से तुरंत असर नहीं दिखता है, लेकिन इन एक्सरसाइज को नियमित और सही तरीके से किया जाए तो थोड़े टाइम में रिजल्ट्स नजर आने लगेंगे।

इन फेशियल एक्सरसाइज को अपने डेली रूटीन का हिस्सा बनाएं और खूबसूरत जवां और निखरा चेहरा पाएं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com.