डायबिटीज, जिसे मधुमेह भी कहा जाता है, एक ऐसी स्थिति है जिसमें शरीर में इंसुलिन का स्तर सही नहीं रहता। इंसुलिन, जो कि शरीर में ग्लूकोज को कंट्रोल करता है, उसके बिना शरीर में ग्लूकोज का स्तर बहुत बढ़ जाता है।
एक्सपर्ट से जानें
डायबिटीज की शुरुआत धीरे-धीरे होती है और इसके कुछ शुरुआती संकेत होते हैं, जिन्हें अगर समय पर पहचाना जाए तो बीमारी को नियंत्रित किया जा सकता है। तो आइए न्यूट्रिशनिस्ट डॉ. स्मिता भोईर पाटिल से जानते हैं शरीर में नजर आने वाले डायबिटीज के शुरुआती लक्षण क्या हैं?
ज्यादा प्यास लगना
अगर शरीर में ग्लूकोज का स्तर बहुत बढ़ जाए, तो शरीर इससे बाहर निकलने के लिए ज्यादा पानी की जरूरत महसूस करता है। इसलिए व्यक्ति को बार-बार प्यास लगने लगती है और पानी पीने की इच्छा बनी रहती है।
बार-बार पेशाब आना
जब शरीर में अधिक ग्लूकोज होता है, तो किडनी को इससे छुटकारा पाने के लिए ज्यादा पेशाब बनाना पड़ता है। इससे बार-बार पेशाब करने की समस्या होती है, और यह समस्या दिन-रात कभी भी हो सकती है।
घावों का धीमे ठीक होना
डायबिटीज की स्थिति में शरीर की इम्यूनिटी कमजोर हो सकती है, और घावों का इलाज धीमे हो सकता है। छोटे कट, खरोंच या घाव भी ठीक होने में ज्यादा समय ले सकते हैं।
थकान महसूस होना
जब शरीर में ग्लूकोज का स्तर बहुत बढ़ जाता है, तो शरीर की कोशिकाओं को सही तरीके से ऊर्जा नहीं मिल पाती। इससे थकान और कमजोरी का अनुभव होता है।
त्वचा में खुजली या कालापन
अगर शरीर में ग्लूकोज का स्तर ज्यादा बढ़ जाता है, तो त्वचा में खुजली या कालापन की समस्या हो सकती है। यह आमतौर पर गीली या रूखी त्वचा पर होती है और इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
आंखों की दृष्टि में धुंधलापन
अत्यधिक ग्लूकोज की वजह से आंखों के लेंस पर पानी की अधिकता हो सकती है, जिससे दृष्टि में धुंधलापन आ सकता है। यह भी एक संकेत हो सकता है कि आपका ब्लड शुगर लेवल हाई है।
अगर आपको इनमें से कोई भी लक्षण महसूस हो रहा है, तो समय रहते डॉक्टर से संपर्क करें। हेल्थ से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com