Blood Sugar उम्र के अनुसार कितना होना चाहिए?

By Himadri Singh Hada
07 Mar 2025, 16:00 IST

असंतुलित खानपान और जीवनशैली के कारण ब्लड शुगर का लेवल बढ़ सकता है, जिससे डायबिटीज जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। इसलिए खानपान और फिटनेस पर ध्यान देना जरूरी है।

एक्सपर्ट की राय

आरोग्यं हेल्थ सेंटर डायबिटोलॉजिस्ट डॉ एस के पांडेय के मुताबिक ब्लड शुगर चेक करने का सबसे सही समय तब होता है जब व्यक्ति ने लगभग 8 घंटे से ज्यादा समय से कुछ खाया न हो।

खाली पेट शुगर लेवल

ब्लड शुगर का सही स्तर बनाए रखने के लिए, डॉक्टर के अनुसार खाली पेट शुगर का लेवल 90 से 100 mg/dL के बीच होना चाहिए।

चेकअप कराएं

अगर आप 40 साल की उम्र पार कर चुके हैं, तो ब्लड शुगर का लेवल कंट्रोल रखने के लिए नियमित रूप से चेकअप कराना चाहिए। उम्र के साथ शुगर का लेवल बदल सकता है।

डायबिटीज में खाली पेट ब्लड शुगर लेवल

डायबिटीज के रोगियों में खाली पेट ब्लड शुगर 70 से 130 mg/dL के बीच होना चाहिए, जबकि खाने के दो घंटे बाद यह 180 mg/dL से कम होना चाहिए।

शरीर के अंगों पर प्रभाव

शरीर में ब्लड शुगर का स्तर ज्यादा होने पर शरीर के दूसरे अंगों, जैसे आंखों, किडनी और हार्ट पर बुरा असर हो सकता है। इसलिए, समय-समय पर चेकअप जरूरी है।

बच्चों में ब्लड शुगर लेवल

6 से 12 साल की उम्र में बच्चों का ब्लड शुगर लेवल फास्टिंग के बाद 80 से 180 mg/dL और खाने के बाद 140 mg/dL तक होना चाहिए।

डायबिटीज का खतरा

उम्र बढ़ने के साथ शरीर में ब्लड शुगर के स्तर में उतार-चढ़ाव हो सकता है, जिससे डायबिटीज जैसी समस्याओं का खतरा बढ़ता है।

ब्लड शुगर लेवल

40 से 50 साल के बीच ब्लड शुगर का लेवल 90 से 130 mg/dL होना चाहिए। इस उम्र में शुगर के लेवल को कंट्रोल रखना बेहद जरूरी है।

नियमित एक्सरसाइज और संतुलित आहार के जरिए आप अपने ब्लड शुगर को कंट्रोल रख सकते हैं, जिससे डायबिटीज का खतरा कम होता है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com