महिलाओं में Low शुगर का पता लगाने के लिए जानें ये 5 संकेत

By Aditya Bharat
26 Jan 2025, 20:00 IST

महिलाओं में डायबिटीज से जुड़े खतरे पुरुषों से ज्यादा होते हैं। जैसे हार्ट प्रॉब्लम, आंखों की रोशनी का कम होना और शरीर में अन्य समस्याएं। जल्दी लक्षण पहचानकर इसे प्राकृतिक तरीके से ठीक किया जा सकता है। तो आइए डॉ. ओहरी से जानते हैं महिलाओं में डायबिटीज के लक्षणों के बारे में।

बार-बार पेशाब आना

डायबिटीज के शुरुआती लक्षणों में बार-बार पेशाब आना शामिल है। शरीर में ग्लूकोज की अधिकता के कारण ऐसा होता है, जिससे यूरीनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (UTI) और अन्य इंफेक्शन हो सकते हैं।

बार-बार प्यास लगना

अगर आपको हर समय प्यास लगती है और कमजोरी या थकावट महसूस होती है, तो यह डायबिटीज का संकेत हो सकता है।

ज्यादा भूख लगना

अगर खाना खाने के बावजूद भी आपको ज्यादा भूख लगती है, तो यह एक चेतावनी हो सकती है कि आपको डायबिटीज है। डायबिटीज से वजन अचानक बढ़ या घट सकता है।

धुंधला दिखना

ब्लड शुगर बढ़ने से आंखों की रोशनी पर असर पड़ सकता है। डायबिटीज से पीड़ित महिलाओं को चीजें धुंधली दिख सकती हैं। इसे नजरअंदाज करने से बड़ी समस्याएं हो सकती हैं।

घाव भरने में देरी

अगर चोट या घाव ठीक होने में ज्यादा समय लग रहा है, तो यह डायबिटीज का लक्षण हो सकता है। हाई शुगर लेवल से शरीर की हीलिंग पावर कम हो जाती है।

संतुलित आहार

डायबिटीज से बचने के लिए होल ग्रेन, हरी सब्जियां, फल, और प्रोटीन युक्त खाना खाएं। प्रोसेस्ड और मीठे खाने से बचें।

व्यायाम करें

रोजाना व्यायाम करें जैसे वॉकिंग, साइक्लिंग या योग। वजन को बैलेंस रखने से ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है।

तनाव और नींद की कमी से ब्लड शुगर बढ़ सकता है। ध्यान, गहरी सांस लेना और 7-9 घंटे की नींद लें और समय पर डायबिटीज चेक कराएं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com