डायबिटीज पेशेंट्स को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसके लक्षण हर समय नजर आ सकते हैं। इस लेख में हम बताएंगे रात में नजर आने वाले लक्षणों के बारे में-
मुंह सूखना
मुंह सूखना भी डायबिटीज के लक्षणों में से एक है। ऐसे में सुबह उठने के बाद और रात में नींद में आपका मुंह और गले में सूखेपनकी दिक्कत होती है।
थकान
ब्लड में शुगर की मात्रा बढ़ने पर आपको रात में थकान और कमजोरी की दिक्कत हो सकती है। यही समस्या आपको सुबह उठकर भी होती है।
पसीना आना
नींद में पसीना आना या कंपकंपी होना भी डायबिटीज के लक्षण हैं। लेकिन, ऐसा अक्सर लो शुगर में होता है।
धुंधलापन
ब्लड शुगर बढ़ने की वजह से आपकी आंखें प्रभावित होती है। ऐसे में आंखों में धुंधलापन हो सकता है।
प्यास लगना
रात में आपको कई बार गहरी नींद में भी प्यास लगती है। लेकिन, अधिक बार प्यास लगाना या पानी पीने की इच्छा होना डायबिटीज के लक्षण होते हैं।
पेशाब आना
रात में बार-बार पेशाब आना डायबिटीज के प्रमुख लक्षणों में से एक है। ऐसे में किडनी ग्लूकोज को पेशाब के रास्ते बाहर करती है।
लेख में आपने जाना रात में नजर आने वाले डायबिटीज के कुछ लक्षण। डाइट और लाइफस्टाइल सुधारकर शुगर कंट्रोल करें। साथ ही, डॉक्टर को जरूर दिखाएं। सेहत से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com