डायबिटीज में करी पत्ते का सेवन गुणकारी माना जाता है। यह ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने में मदद करता है। करी पत्ते का सेवन संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है।
इस लेख में अमरीन शेक (हेड डायटिशियन और न्यूट्रीशनिस्ट, वॉकहार्ड हॉस्पिटल) से जानें डायबिटीज में कितने करी पत्ते खाएं? साथ ही, जानें इसके फायदे-
डायबिटीज में कितने करी पत्ते खाएं?
एक्सपर्ट के अनुसार, डायबिटीज के पेशेंट को रोजाना सुबह 5-10 करी पत्ते चबाने चाहिए। इन्हें खाली पेट चबाएं।
डायबिटीज में कैसे फायदेमंद है करी पत्ता?
करी पत्ते में एंटीऑक्सिडेंट, फ्लेवोनॉयड्स के गुण एच्छी मात्रा में होतेहैं। इन्हे खाने से ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल करने में मदद होती है।
दवा के साथ ले सकते हैं करी पत्ता?
जी हां, आप डायबिटीज की दवाओं के साथ भी करी पत्ते का सेवन कर सकते हैं। साथ ही, एक्सरसाइज जरूर करें।
पेट के लिए
करी पत्ता खाना पेट को स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है। इसमें मौजूद फाइबर पाचन ठीक रखते हैं।
सावधानी
कई बार करी पत्ता शुगर लेवल तेजी से घटा सकता है। ऐसे में इसका सेवन करने से डॉक्टर की सलाह लें।
करी पत्ता खाना डायबिटीज में गुणकारी होता है। सेहत से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com