डायबिटीज पेशेंट्स को अपने खानपान का ध्यान रखने के साथ ही उन चीजों का सेवन करना चाहिए, जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद कर सके। लेख में जानें कुछ खास तरह के पानी के बारे में जिनका सेवन आप रोजाना कर सकते हैं।
करी पत्ते का पानी
हाइपोग्लाइसेमिक गुणों से भरपूर करी पत्ता डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद होता है। आप इसका पानी पिएं। यह शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है।
मेथी का पानी
ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने के लिए आप रोजाना मेथी का पानी पी सकते हैं। इसमें मौदूद एंटी-डायबिटिक गुण डायबिटीज रोगी को फायदा पहुंचाते हैं।
तेज पत्ते का पानी
डायबिटीज में आप तेज पत्ते का पानी भी पी सकते हैं। यह पॉलीफेनॉल से भरपूर होता है, जो ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने में मदद करते हैं।
जौ का पानी
जौ का पानी का पानी पीने से भी शुगर लेवल को कंट्रोल रखा जा सकता है। यह लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स फूड्स में आता है।
ग्रीन टी
ग्रीन टी का सेवन करने से आपको टाइप 2 डायबिटीज का जोखिम नहीं रहता है। इससे वेट लॉस में भी मदद मिलती है।
नीम का पानी
नीम का पानी कई जरूरी औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसके सेवन करने से शुगर के रोगियों को फायदा मिलता है। साथ ही, यह बॉडी से सभी टॉक्सिंस निकालता है।
डायबिटीज में ये सभी तरह का पानी लाभकारी होता है। साथ ही, अपनी दवाओं को समय पर लें और डॉक्टर के संपर्क में रहें। सेहत से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com