Diabetes किसकी कमी से होती है?

By Himadri Singh Hada
07 Feb 2025, 16:00 IST

डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है, जिसमें शरीर में ब्लड शुगर का स्तर सामान्य से ज्यादा हो जाता है, जिससे शरीर के अंगों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

एक्सपर्ट की राय

डायबिटीज के बारे में समझने के लिए हमने लखनऊ के अवध हॉस्पिटल के मशहूर डायबेटोलॉजिस्ट डॉ रितेश से बात की है। आइए जानते हैं डायबिटीज के लक्षण और कारणों के बारे में-

इंसुलिन की कमी

शरीर में ग्लूकोज ऊर्जा का मुख्य स्रोत है। लेकिन, इंसुलिन की कमी या सही उपयोग न होने पर यह ब्लड में ज्यादा मात्रा में जमा हो जाता है।

डायबिटीज के प्रकार

डायबिटीज मुख्य रूप से दो प्रकार की होती है- टाइप 1 डायबिटीज, जो आनुवांशिक होती है, और टाइप 2 डायबिटीज, जो लाइफस्टाइल और खानपान की वजह से होती है।

टाइप 1 डायबिटीज

टाइप 1 डायबिटीज में अग्नाशय इंसुलिन बनाना बंद कर देता है, जबकि टाइप 2 में इंसुलिन का उत्पादन या उपयोग सही से नहीं हो पाता है।

हार्ट डिजीज का खतरा

डायबिटीज होने पर हार्ट डिजीज और किडनी फेलियर होने की संभावना बढ़ सकती है। इसके अलावा, आंखों से जुड़ी बीमारियां भी हो सकती हैं।

ब्लड शुगर बढ़ना

शरीर में ब्लड शुगर का लेवल बढ़ने पर कोशिकाओं को पोषण नहीं मिलता, जिससे अंग और मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं। इससे कई समस्याएं हो सकती है।

डायबिटीज का खतरा

डायबिटीज का खतरा मोटापे, ज्यादा उम्र, गर्भावस्था और शारीरिक श्रम की कमी वाले लोगों में ज्यादा होता है। ऐसे में, सेहत का ख्याल रखना जरूरी है।

डायबिटीज से कैसे बचें?

डायबिटीज की बीमारी से बचने के लिए हेल्दी डाइट, नियमित एक्सरसाइज और खानपान में सुधार करना बेहद जरूरी है। इससे ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।

अगर डायबिटीज के लक्षण नजर आएं, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लेना बेहद जरूरी है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com