क्या गर्म पानी पीने से ब्लड शुगर कम हो सकता है? एक्सपर्ट से जानें

By Aditya Bharat
10 Dec 2024, 06:00 IST

हमारा शरीर हमेशा हाइड्रेटेड रहना चाहिए। पानी पीना सेहत के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह पाचन, मेटाबॉलिज्म और शरीर की ऊर्जा को बनाए रखने में मदद करता है, लेकिन अक्सर डायबिटीज के मरीज सवाल पूछते हैं कि क्या गर्म पानी पीने से शुगर लेवल कम होता है? तो आइए डॉक्टर बिजेंद्र कुमार से जानते हैं इस सवाल का जवाब।

ठंडा पानी या गर्म पानी?

ज्यादातर लोग ठंडा पानी पसंद करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है? ठंडा पानी शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है, इसलिए गर्म या गुनगुने पानी का सेवन करना अच्छा है।

गुनगुने पानी के फायदे

गुनगुना पानी पीने से पाचन क्रिया बेहतर होती है, शरीर में जमा चर्बी घटती है, और यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में भी मदद करता है।

डायबिटीज में गर्म पानी पीना सही है?

क्या गर्म पानी पीने से डायबिटीज के मरीजों को फायदा होता है? यह सवाल बहुतों के मन में होता है। जानिए इसके बारे में डॉक्टर से।

डॉक्टर का सुझाव

डॉ. बिजेंद्र कुमार के अनुसार, गर्म पानी से डायबिटीज के मरीजों का ब्लड शुगर सीधा कम नहीं होता। हालांकि, हाइड्रेटेड रहना स्वास्थ्य के लिए अच्छा है और ब्लड शुगर को अप्रत्यक्ष रूप से कंट्रोल करने में मदद कर सकता है।

डेली रूटीन में बदलाव लाएं

गर्म पानी से डायबिटीज का इलाज नहीं होता। इसके लिए आपको अपनी जीवनशैली में बदलाव करना होगा, जैसे संतुलित आहार और नियमित व्यायाम।

सही आहार और एक्सरसाइज

डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए सही आहार और एक्सरसाइज जरूरी हैं। स्वस्थ भोजन और शारीरिक गतिविधि से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है।

हाइड्रेटेड रहना जरूरी है

चाहे गर्म पानी हो या ठंडा, शरीर को हाइड्रेटेड रखना जरूरी है। पानी शरीर के सभी कार्यों को सही तरीके से करने में मदद करता है।

गर्म पानी पीने से डायबिटीज का इलाज नहीं होता, लेकिन यह आपकी सेहत को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com