आजकल के तनावपूर्ण जीवन में हम में से कई लोग रोज तनाव महसूस करते हैं। यह हमारे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर गंभीर असर डालता है। तनाव के कारण काम, परिवार, और रोजमर्रा की जिम्मेदारियां हमें प्रभावित करती हैं। ऐसे में आइए आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. दीक्षा भावसार सवलिया से जानते हैं स्ट्रेस को कम करने के तरीकों के बारे में।
तनाव का शरीर पर असर
तनाव सिर्फ दिमाग तक सीमित नहीं होता, बल्कि यह शरीर के अन्य अंगों पर भी प्रभाव डालता है। पेट की समस्या, सिरदर्द, हार्मोनल असंतुलन, और बीमारियां जैसे डायबिटीज़, थायराइड भी तनाव से जुड़ी होती हैं।
मानसिक समस्याओं से जुड़ा है तनाव
तनाव मानसिक समस्याओं जैसे डिप्रेशन, चिंता, और तनाव से भी जुड़ा होता है। यह हमारी सोच और दिनचर्या को प्रभावित करता है।
तनाव को कंट्रोल करना जरूरी है
अगर तनाव को सही तरीके से कंट्रोल किया जाए, तो इससे कई शारीरिक और मानसिक समस्याओं से बचा जा सकता है। तनाव को कंट्रोल करने से हम मानसिक शांति और स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं।
तनाव को कम करने के तरीके
प्राकृतिक वातावरण में समय बिताना तनाव को कम करने का एक बेहतरीन तरीका है। प्रकृति में समय बिताने से शांति मिलती है और आत्मा को आराम मिलता है।
जो पसंद हो वो करें
जब आप वो करते हैं जो आपको पसंद है, तो आपका ध्यान सकारात्मक चीजों पर जाता है। इससे मन शांत रहता है और तनाव कम होता है।
अपनों के साथ समय बिताएं
अपने परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने से मन को सुकून मिलता है। वो आपके तनाव को कम करने में मदद कर सकते हैं और साथ ही आपका मनोबल बढ़ा सकते हैं।
शारीरिक व्यायाम और योग
व्यायाम और योग करने से शरीर में तनाव हार्मोन (कोर्टिसोल) का लेवल कम होता है और हैप्पी हार्मोन रिलीज होते हैं। इससे मानसिक शांति मिलती है और आप तनाव को बेहतर तरीके से कंट्रोल कर सकते हैं।
इन तरीकों को अपनाकर आप स्ट्रेस को कंट्रोल कर सकते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com