आजकल के बच्चों के लिए सही खानपान बेहद जरूरी है। यह उनके शारीरिक और मानसिक विकास के लिए मददगार होता है, साथ ही मौसमी बीमारियों से बचाव भी करता है। लेकिन, कई बार बच्चों को खाना नहीं मिलता या वे सही डाइट नहीं लेते। ऐसे में आइए न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी से जानते हैं एक इसायची से कैसे बच्चों को हेल्दी रख सकते हैं।
सर्दियों में बच्चों का खानपान
सर्दियों में बच्चों का खानपान अक्सर गड़बड़ हो जाता है। कभी वे ज्यादा खा लेते हैं, तो कभी ऐसी चीजें खाते हैं जो उनके पेट के लिए सही नहीं होतीं। इससे स्वास्थ्य समस्याएं पैदा हो सकती हैं।
इलायची
क्या आप जानते हैं कि इलायची बच्चों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकती है? खाना खाने के बाद इलायची देने से कई हेल्थ बेनिफिट्स हो सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में।
पेट की समस्याओं से राहत
इलायची में एक खास तेल होता है, जो पेट की समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। यह पेट दर्द, गैस, और एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है।
हेल्थ के लिए फायदे
इलायची में विटामिन्स, मिनरल्स और फाइबर होते हैं जो बच्चों के ओवरऑल हेल्थ के लिए अच्छे होते हैं। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स भी होते हैं, जो शरीर को बीमारियों से बचाते हैं।
सर्दी और जुकाम से बचाव
इलायची के सेवन से सर्दी-जुकाम और फ्लू जैसे वायरल इंफेक्शंस का खतरा भी कम हो सकता है। यह बच्चों को स्वस्थ रखने में मदद करता है।
मुंह की बदबू से राहत
बच्चों के दांतों में अक्सर सफाई न होने से मुंह से बदबू आ सकती है। इलायची खाने से मुंह की बदबू कम होती है और बच्चों की ओरल हेल्थ बेहतर रहती है।
सेवन कैसे करें?
बच्चों को इलायची का सेवन सीमित मात्रा में खाना खाने के बाद करना चाहिए। इसे चबाने के बजाय चुटकी भर इलायची मुंह में रखने के लिए दे सकते हैं।
इलायची देने से पहले ध्यान रखें कि आपके बच्चे को इससे कोई एलर्जी तो नहीं है। अगर कोई समस्या हो, तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com