बच्चों की आंखों को तेज बनाए रखेंगे ये 5 फूड्स, चश्मे की जरूरत नहीं पड़ेगी

By Aditya Bharat
08 Feb 2025, 11:30 IST

आजकल के बच्चे पोषण की कमी की वजह से आंखों की समस्या का सामना करने लगे हैं। बच्चों की आंखों को हेल्दी रखने के लिए हमें उनकी डाइट में खास ध्यान देना चाहिए। तो आइए डायटीशियन सुगीता मुटरेजा से जानते हैं बच्चों की डाइट में क्या शामिल करने से उनकी आंखों की रोशनी बढ़ेगी।

आंवला

आंवला बच्चों के लिए बहुत फायदेमंद है। इसमें विटामिन-सी भरपूर मात्रा में होता है, जो आंखों की रोशनी को बढ़ाता है और इम्यूनिटी को भी मजबूत करता है।

शकरकंद

शकरकंद में विटामिन-ए और बीटा-कैरोटिन होते हैं, जो बच्चों की आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मदद करते हैं। इसे चाट या उबालकर बच्चों को दिया जा सकता है।

गाजर

गाजर में विटामिन-ए और बीटा-कैरोटिन होते हैं, जो आंखों की सेहत के लिए फायदेमंद हैं। बच्चों को गाजर सलाद, सूप या सब्जी में दे सकते हैं।

टमाटर

टमाटर विटामिन-ए और सी से भरपूर होते हैं, जो आंखों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। बच्चों को टमाटर सलाद या सूप के रूप में दिया जा सकता है।

एवोकाडो

एवोकाडो में विटामिन ए, सी और ई होते हैं, जो आंखों की रोशनी को तेज करने में मदद करते हैं। यह बच्चों के शरीर को मजबूत भी बनाता है।

बच्चों के खानपान में ध्यान रखें

इन सभी चीजों को बच्चों की डाइट में शामिल करना उनके लिए फायदेमंद हो सकता है, लेकिन ध्यान रखें कि बच्चों को किसी चीज से एलर्जी न हो।

डाइट में शामिल करें

इन फूड्स को बच्चों की डाइट में शामिल करके आप उनकी आंखों की रोशनी और स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं।

अगर बच्चे का इलाज चल रहा है या कोई विशेष स्वास्थ्य समस्या है, तो इन चीजों को उनकी डाइट में शामिल करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com