क्या परफ्यूम से हो सकता है कैंसर? जानें डॉक्टर की राय

By Aditya Bharat
12 Jan 2025, 19:00 IST

आजकल परफ्यूम और डियोडेरेंट का उपयोग लगभग हर किसी के रोज के जीवन का हिस्सा बन चुका है। लोग घर से बाहर निकलते समय खुद को ताजगी देने और अच्छे से महकने के लिए इनका इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कुछ लोगों का मानना है कि परफ्यूम्स लगाने से कैंसर का खतरा होता है। आइए डॉकटर से जानते हैं इस सवाल का जवाब।

क्परफ्यूम में होते हैं खतरनाक केमिकल्स

मार्केट में मिलने वाले परफ्यूम्स में अक्सर बहुत सारे केमिकल्स मिलाए जाते हैं, जो हमारी सेहत के लिए खतरनाक हो सकते हैं। इन केमिकल्स का शरीर पर बुरा असर पड़ सकता है, इसलिए इनके इस्तेमाल से जुड़ी सावधानियां बरतनी चाहिए।

क्या परफ्यूम से कैंसर होता है?

कई लोगों का मानना है कि परफ्यूम के इस्तेमाल से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी हो सकती है, लेकिन इस बारे में कोई ठोस और पुख्ता जानकारी नहीं है। हालांकि, यह जरूर है कि कुछ केमिकल्स के कारण शरीर को नुकसान पहुंच सकता है।

परफ्यूम में मौजूद केमिकल्स

परफ्यूम में मस्क कीटोन, फ्थेलेट्स, फॉर्मलडिहाइड जैसे खतरनाक केमिकल्स होते हैं, जो स्किन के संपर्क में आने पर स्वास्थ्य समस्याएं पैदा कर सकते हैं। इन केमिकल्स से एलर्जी, रैशेज और अन्य स्किन प्रॉब्लम्स हो सकती हैं।

स्किन से जुड़ी समस्याएं

अगर आप बहुत ज्यादा परफ्यूम का इस्तेमाल करते हैं, तो यह स्किन पर एलर्जी और रैशेज जैसी समस्याओं का कारण बन सकता है। साथ ही, इससे स्किन पर जलन और खुजली भी हो सकती है, जिससे स्किन की सेहत पर बुरा असर पड़ता है।

अन्य समस्याएं

परफ्यूम का ज्यादा इस्तेमाल करने से हॉर्मोन असंतुलन और सांस लेने में दिक्कत जैसी समस्याएं हो सकती हैं। यह समस्याएं धीरे-धीरे शरीर पर बुरा असर डालती हैं, खासकर उन लोगों के लिए जो पहले से किसी तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं।

नर्वस सिस्टम पर असर

परफ्यूम में मौजूद कुछ केमिकल्स नर्वस सिस्टम को भी प्रभावित कर सकते हैं। इसके चलते मानसिक परेशानी और शारीरिक समस्याएं पैदा हो सकती हैं, जो लंबे समय तक बने रह सकती हैं।

परफ्यूम खरीदते समय रखें ध्यान

परफ्यूम खरीदते समय उसकी सामग्री को ध्यान से पढ़ें। बहुत ज्यादा सिंथेटिक या केमिकल्स वाले परफ्यूम का उपयोग करने से बचें। साथ ही, परफ्यूम को स्किन पर लगाने से पहले यह सुनिश्चित करें कि आपकी स्किन पर कोई रिएक्शन तो नहीं हो रहा है।

हालांकि, परफ्यूम से कैंसर होने के बारे में कोई सटीक जानकारी नहीं है, लेकिन यह सच है कि केमिकल्स के ज्यादा इस्तेमाल से स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com